Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
शाहपुर की 47 पंचायतों में कांग्रेसी प्रधान - Divya Himachal

शाहपुर की 47 पंचायतों में कांग्रेसी प्रधान - Divya Himachal

Divya Himachal 4 months ago

विधायक केवल सिंह पठानिया ने विजयी प्रतिनिधियों को दीं शुभकामनाएं

नगर संवाददाता-शाहपुर
शाहपुर में सोमवार को नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह में शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सभी विजयी प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की 61 पंचायतों में से 47 पंचायतों में कांग्रेस विचारधारा के प्रधान निर्वाचित होकर आए हैं। इसके अतिरिक्त क्षेत्र की चार जिला परिषद सीटों में से तीन पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

पठानिया ने इस सफलता का श्रेय मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व, जनकल्याणकारी नीतियों तथा कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर वार्ड पंच से लेकर जिला परिषद सदस्य तक कांग्रेस विचारधारा को जनता का व्यापक समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनहित की योजनाओं पर जनता की मुहर है। साथ ही उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से अपेक्षा जताई कि वे जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने-अपने क्षेत्रों के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। समारोह में बड़ी संख्या में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal