गाड़ापारली पंचायत के दुर्गम गांव में देवता का सामान भी जला, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबूकार्यालय संवाददाता-कुल्लू
जिला कुल्लू की सैंज घाटी की गाड़ापारली पंचायत के अंतर्गत आते दुर्गम गांव शाक्टी में शनिवार सुबह-सेबेरे आग की घटना घटी है।
आग ने एक काष्ठकुणी शैली के मकान को राख के ढेर में तबदील किया है। आग ने जहां मकान राख में तबदील किया। वहीं, देवता का सामान भी जलकर राख हो गया है। बताया जा रहा है कि इस घर में देवता भी था। सब सामान जलकर राख हो गया है। घर का सामान सहित देवता को भी प्रभावित परिवार निकाल नहीं पाए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गांव सडक़ सुविधा से कोसों दूर होने के चलते ग्रामीणों को आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्त का सामना करना पड़ा। घर से आग की लपटें उठते ही गांव में अफरा-तफरी मची और सब आग बझाने में जुटे।
लेकिन आग की चिंगारियों ने घर को चारों तरफ से घेर लिया और देखते ही देखते मकान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार यह मकान तीर्थ राम का था। आग की घटना में घर समेत घेरलु सामान समेत सारी संपत्ति राख हो गई है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्त से आग पर काबू पा लिया और साथ लगती अन्य संपत्ति को जलने से बचा लिया गया। आग की इस घटना में प्रभावित परिवार को भारी नुकसान हो गया है। एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने बताया कि शाक्टी गांव में आग की घटना घटी है। आग लगने से एक अढ़ाई मंजिला मकान राख हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही राहत सामग्री और आवश्यक सहायता के साथ टीम को मौके लिए रवाना कर दिया गया है। प्रभावित परिवार की हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। परिवार पर मुसीबत आ गई है।
दराट से तोड़ा ट्रक का शीशा चालक को धमकाया
कुल्लू। मनाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने दराट से ट्रक का शीशा तोड़ा और चालक को जाने से मारने की धमकी दे डाली। मनाली पुलिस में मामला दर्ज हुआ है। पुुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता प्रेम चंद निवासी गांव गाहर ने थाना मनाली में शिकायत दर्ज करवाई है। डीएसपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर आगामी जांच जारी रखी है।

