Dailyhunt
सुरक्षा हटाने को लेकर कोर्ट पहुंचे हरभजन सिंह, पूछा, किस आधार पर छीनी सिक्योरिटी - Divya Himachal

सुरक्षा हटाने को लेकर कोर्ट पहुंचे हरभजन सिंह, पूछा, किस आधार पर छीनी सिक्योरिटी - Divya Himachal

Divya Himachal 1 week ago

दिव्य हिमाचल ब्यूरो - चंडीगढ़

राज्यसभा सांसद और पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपनी सुरक्षा वापस लिए जाने के फैसले को चुनौती देते हुए पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

भज्जी ने इस मामले में पिटीशन दाखिल कर अपनी सुरक्षा बहाल करने की मांग की है। अपनी याचिका में हरभजन सिंह ने सवाल उठाया है कि आखिर किस आधार पर उनकी सुरक्षा हटाई गई। इसके साथ ही उन्होंने उस घटना पर भी कार्रवाई की मांग की, जिसमें कथित तौर पर उनके घर के बाहर गद्दार लिख दिया गया था और भीड़ ने हमला करने की कोशिश की थी। मामले की सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार दोनों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि अगली सुनवाई तक हरभजन सिंह और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। मामले की अगली सुनवाई 12 मई को होगी।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पंजाब सरकार से यह स्पष्ट करने को कहा कि सुरक्षा समीक्षा किस आधार पर की गई और इसे हटाने का फैसला क्यों लिया गया। साथ ही गद्दार लिखे जाने की घटना पर अब तक क्या कार्रवाई हुई, इसकी जानकारी भी मांगी गई है। अदालत ने राज्य सरकार को थ्रेट असेसमेंट रिपोर्ट भी रिकॉर्ड पर रखने को कहा है। गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने शनिवार को हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस ले ली थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने उन्हें सीआरपीएफ सुरक्षा प्रदान की। अब इस पूरे मामले की अगली सुनवाई 12 मई को होगी, जहां सरकार को अपना पक्ष विस्तार से रखना होगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal