Dailyhunt
TGT Arts का रिजल्ट आउट, राज्य चयन आयोग ने 425 पदों के लिए ली थी परीक्षा - Divya Himachal

TGT Arts का रिजल्ट आउट, राज्य चयन आयोग ने 425 पदों के लिए ली थी परीक्षा - Divya Himachal

Divya Himachal 2 weeks ago

कार्यालय संवाददाता-शिमला

प्रदेश राज्य चयन आयोग ने हमीरपुर ने टीजीटी आट्र्स के 425 पदों के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग द्वारा यह परीक्षा 12 जनवरी से 20 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 425 पद भरे जाने हैं। परीक्षा के लिए कुल 44155 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 38220 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 5935 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे। आयोग ने बताया कि परिणाम को निर्धारित अनुपात 1:1 से 1:4 के आधार पर तैयार कर मंजूरी दी गई है। अब चयनित अभ्यर्थियों को आगामी चयन प्रक्रिया और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

यह भर्ती शिक्षा विभाग की ओर से प्राप्त मांग के आधार पर की जा रही है। जिन अभ्यर्थियों के रोल नंबर सूची में शामिल हैं, उन्हें सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपने सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर उम्मीदवारी रद्द हो सकती है। साथ ही अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहने की भी सलाह दी गई है, ताकि आगे की प्रक्रिया से जुड़ी कोई भी सूचना छूट न जाए। इस परिणाम के जारी होने से लंबे समय से इंतजार कर रहे युवाओं को बड़ी राहत मिली है।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal