Dailyhunt
ठियोग का बदलेगा नक्शा, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार - Divya Himachal

ठियोग का बदलेगा नक्शा, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार - Divya Himachal

Divya Himachal 6 days ago

गर परिषद के कार्यक्रम में विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने की घोषणाएं; पेयजल, आवास, स्वच्छता और पार्किंग पर दिया जोर

स्टाफ रिपोर्टर-ठियोग
नगर परिषद ठियोग में विकास की नई तस्वीर उभरने जा रही है।

क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने शहर के समग्र विकास को लेकर कई घोषणाएं कीं, जिनमें पेयजल, आवास, स्वच्छता और पार्किंग जैसी बुनियादी सुविधाओं पर विशेष जोर दिया गया। शनिवार को नगर परिषद ठियोग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान नगर परिषद की ओर से केंद्र व प्रदेश सरकार के सहयोग से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित लोगों पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने बताया कि शहर के सफाई कर्मचारियों के लिए भी भविष्य में पक्के मकान बनाने की योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कई जरूरतमंद परिवारों को लाभ मिला है और अन्य पात्र लोग भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस अवसर पर पीएलएआन संस्था के सहयोग से नगर परिषद के करीब 40 सफाई कर्मचारियों को किट वितरित की गईं।

पार्किंग से सुलझेगी ट्रैफिक समस्या
ठियोग शहर में बढ़ती वाहनों की संख्या को देखते हुए नई पार्किंग के निर्माण कार्य को भी जल्द शुरू किया जाएगा। इससे बाजार क्षेत्र में जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

अमृत योजना से मिलेगा पानी का लाभ
विधायक ने जानकारी दी कि शहर के लिए लाई जा रही अमृत योजना के तहत लगभग 18 करोड़ रुपए की लागत से जल आपूर्ति परियोजना शुरू की जाएगी। यह योजना आगामी 10 दिनों के भीतर शुरू होने की संभावना है, जिससे शहरवासियों को बेहतर और नियमित पानी की सुविधा मिलेगी।

ये-ये-रहे मौजूद
कार्यक्रम में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी वरुण शर्मा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनिल ग्रोवर, संजय शर्मा, विवेक थापर सहित कई गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal