Dailyhunt
ऊना में शिक्षा मंत्री ने फहराया तिरंगा - Divya Himachal

ऊना में शिक्षा मंत्री ने फहराया तिरंगा - Divya Himachal

Divya Himachal 3 days ago

हिमाचल दिवस पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने ली मार्च पास्ट की सलामी

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-ऊना
हिमाचल दिवस के अवसर पर ऊना में जिला स्तरीय कार्यक्रम पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) के मैदान में आयोजित समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।

उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने ऊना जिलावासियों को हिमाचल दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और हिमाचल प्रदेश के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति तथा विकास यात्रा का उल्लेख किया।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश के निर्माता डॉ. वाई.एस. परमार को नमन करते हुए स्वतंत्रता संग्राम में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों एवं महानायकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश केवल देवभूमि ही नहीं, वीरभूमि के रूप में भी देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। रोहित ठाकुर ने कहा कि जब हिमाचल अस्तित्व में आया था उस समय यहां साक्षरता दर बहुत कम थी, लेकिन आज हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। अब प्रदेश की साक्षरता दर करीब 99.30 प्रतिशत है और देश में अग्रणी हैं। प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कांगड़ा बनेगा पर्यटन राजधानी

शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिला को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए उसे टूरिज्म कैपिटल के रूप में विकसित करने की नीति बनाई है। साथ ही गगल एयरपोर्ट के विस्तार के लिए भी धनराशि का प्रावधान किया गया है, जिससे पर्यटन और रोजगार को नया आयाम मिलेगा।

इन्हें किया सम्मानित

जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को शिक्षा मंत्री द्वारा सम्मानित भी किया गया। इनमें अपने दायित्वों को पूरी कर्तव्यनिष्ठा, जनसुरक्षा के प्रति समर्पण भाव के साथ-साथ कानून व्यवस्था तथा समाज में शांति एवं सुरक्षा स्थापित को लेकर किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना संजीव भाटिया, डीएसपी अंब अनिल पटियाल, डीएसपी हरोली मोहन रावत, एसएचओ पीएस चिंतपूर्णी निरीक्षक जय राम कुमार, एसएचओ महिला पुलिस थाना ऊना सुमन वालस, एसएचओ पीएस अंब निरीक्षक रूप सिंह, पुलिस अधीक्षक कार्यालय ऊना से निरीक्षक सुमन वालस, सहायक पुलिस निरीक्षक परम देव, टाहलीवाल थाना से दविंदर सिंह, कांस्टेबल राकेश कुमार और पीएस सदर ऊना से होमगार्ड रोहित कुमार को सम्मानित किया गया। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सोनिया शर्मा, चिंतपूर्णी सिक्योरिटी से वरिष्ठ प्लाटून कमांडर सोम दत्त शर्मा, हवलदार जनकराज, एसडीओ एमसी ऊना अंकुश राणा और डीसी कार्यालय ऊना से साक्षी सैणी को भी सम्मानित किया गया।

ये रहे उपस्थित

समारोह में गगरेट के विधायक राकेश कालिया, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, पूर्व मंत्री एवं हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान, ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव रणजीत राणा, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी देशराज गौतम, हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा और दिग्विजय मल्होत्रा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक नेता, जगत राम शर्मा, उपायुक्त ऊना जतिन लाल, एएसपी ऊना संजीव भाटिया और सुरिंदर शर्मा तथा एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल सहित अन्य
उपस्थित रहे।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal