Dailyhunt
UPI Payment को पिन डालने का झंझट खत्म, ऐसे भी हो सकेगी पेमेंट - Divya Himachal

UPI Payment को पिन डालने का झंझट खत्म, ऐसे भी हो सकेगी पेमेंट - Divya Himachal

Divya Himachal 2 weeks ago

फिंगरप्रिंट या फेस की पहचान का उपयोग करके हो सकेगी पेमेंट

दिव्य हिमाचल ब्यूरो - नई दिल्ली

भारत के यूपीआई इको सिस्टम में आए दिन हो रहे बदलावों से यूपीआई का दायरा बढ़ता जा रहा है। अब आईसीआईसीआई बैंक, फोनपे और क्रेड जैसे फिनटेक प्लेटफॉर्म ऐसे फीचर्स पेश कर रहे हैं, जिसके तहत यूजर्स बिना पिन डाले यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं।

नए फीचर्स यूजर्स को यूपीआई पिन की जगह फिंगरप्रिंट या फेस की पहचान का उपयोग करके पेमेंट करने की मंजूरी देते हैं। इस बदलाव का उद्देश्य डिजिटल लेनदेन को तेज, अधिक आसान और सुरक्षित बनाना है। खासकर रोजमर्रा के भुगतान के लिए।

बायोमीट्रिक यूपीआई ऑथेंटिफिकेशन से छोटे लेन-देन के लिए यूपीआई पिन दर्ज करने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है। इसकी जगह यूजर्स फिंगरप्रिंट स्कैन या चेहरे की पहचान जैसी चीजों का उपयोग करके पेमेंट कर सकते हैं। यह फीचर ऐसा है, जिसके तहत आप जब चाहे बायोमीट्रिक ऑथेंटिफिकेशन को चालू या बंद कर सकते हैं। जरूरत पड़ी तो पिन ऑथेंटिफिकेशन फिर से शुरू कर सकते हैं। हालांकि नियामक मानदंडों के अनुसार, यह सुविधा 5,000 रुपए तक के लेन-देन के लिए सीमित है। इससे अधिक राशि के लिए पिन-दर्ज करना अनिवार्य होगा। फोनपे और क्रैडफोन ने यूपीआई पेमेंट के लिए बायोमीट्रिक ऑथेंटिफिकेशन भी शुरू किया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal