Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
वाह ! चूल्हा-चौका छोड़ बूथों पर पहुंची महिलाएं - Divya Himachal

वाह ! चूल्हा-चौका छोड़ बूथों पर पहुंची महिलाएं - Divya Himachal

Divya Himachal 8 hrs ago

जिला में पंचायत चुनावों के अंतिम चरण में युवा वर्ग और बुजुर्गों में दिखा जोश, नारी शक्ति भी पीछे नहीं कार्यालय संवाददाता-कुल्लू
वाह! पंचायती राज चुनाव के अंतिम यानि तीसरे चरण के मतदान में महिला शक्ति ने खूब जोश दिखाया।

चूल्हा-चौका छोड़ सुबह 7 बजे से पहले ही मतदान केंद्रों पर उमड़ पड़ी। पंचायत चुनाव में महिलाओं ने उत्साह से मतदान किया। सुबह से शाम तक चूल्हा चौका कर गृहस्थी के कार्यो मे मशगूल रहने वाली महिलाओं ने सोमवार को अपने कार्यों को दरकिनार करके मतदान को तवज्जो दिया और सुबह से चूल्हा चौका छोडक़र मतदान केंद्रों की लाइनों में लग गई। उन्होंने सबसे पहले वोट डाला, उसके बाद रोज की तरह चौका चूल्हा की जिम्मेदारी संभाली। महिलाओं ने लोकतंत्र के उत्सव में सुबह से ही मतदान के प्रति सक्रियता दिखाई।

जिला कुल्लू में पंचायती राज चुनाव के लिए तीसरे चरण चरण का चुनाव शनिवार को हुआ। गांव की सरकार को लेकर ग्रामीणों में मंगलवार को काफी उत्साह देखने को मिला। 76 पंचायतों में महिलाओं में मतदान को लेकरर खूब उत्साह दिखा। महिलाएं चूल्हा-चौका छोड़ मतदान शुरू होने से पहले ही बूथों पर पहुंचकर लाइनों में खड़ी हो गई। इसी तरह युवाओं व बुजुर्गों में खूब उत्साह देखने को मिला। सुबह से देर शाम तक मतदान को लेकर जोश बरकरार रहा। जिला कुल्लू में महिलाएं मतदान में आगे रहीं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal