Dailyhunt
Kinour News : जगत सिंह नेगी ने मेधावियों को दिया सम्मान - Divya Himachal

Kinour News : जगत सिंह नेगी ने मेधावियों को दिया सम्मान - Divya Himachal

Divya Himachal 3 months ago

देवी चंडिका स्कूल कोठी के सालाना समारोह में छात्रों के समग्र विकास पर दिया जोर

दिव्य हिमाचल ब्यूरो -रिकांगपिओ
देवी चंडिका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि राजस्व, बागबानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने होनहारों को सम्मानित किया।

जगत सिंह नेगी ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश सहित जनजातीय व दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षा व स्वास्थ्य को सुदृढ़ कर रही है और शिक्षा के ढांचे को मजबूत करने के लिए विस्तृत रूप.रेखा के तहत कार्य किए जा रहे हैं। राजस्व मंत्री ने यह भी कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में गुणात्मक शिक्षा में प्रदेश पांचवें स्थान पर है जबकि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में 21वें स्थान पर था। राजस्व मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए उनका शारीरिक व बौद्धिक विकास होना अनिवार्य है जिसके लिए उन्हें पढ़ाई के साथ.साथ खेल व अन्य साहसिक गतिविधियों से जोड़े रखना आवश्यक है।

इस अवसर पर स्कूल को 50 हजार रुपए की राशि प्रदान करने और सांस्कृतिक कार्यक्रम देने वालों को सात.सात हजार रुपए की राशि प्रदान करने की घोषणा की। प्रधानाचार्यए देवी चंडिका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी उमा मेहता ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उपमंडलाधिकारी कल्पा अमित कल्थाईकए किनफेड के अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगीए जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य डॉ सूर्या बोरस नेगी, पंचायत समिति कल्पा की अध्यक्षा ललिता पंचारस, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सरोज नेगी, जिला कांग्रेस महासचिव अधिवक्ता निर्मल चंद्र नेगी, कल्पा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम नेगी, उपपुलिस अधीक्षक उमेश्वर सिंह राणा, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ अरुण कुमार गौतम, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति अभिषेक शर्मा, अध्यापक व अन्य उपस्थित थे।


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Divya Himachal