Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
19 नव निर्वाचित सदस्य राज्यसभा में लिखेंगे नई इबारत

19 नव निर्वाचित सदस्य राज्यसभा में लिखेंगे नई इबारत

New Delhi: राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने संसद भवन के राज्यसभा कक्ष में सोमवार को 19 नवनिर्वाचित सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने संविधान के अनुच्छेद 99 के तहत सदस्यों को पद की शपथ दिलाई।

जिन चार राज्यों के सदस्यों ने आज शपथ ली, वे सभी उपस्थित थे और कोई भी अनुपस्थित नहीं था। NCP के वरिष्ठ नेता शरद पवार ने कुछ दूरी से व्हीलचेयर पर बैठकर शपथ ली।

इन सदस्यों ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में ली शपथ

महाराष्ट्र से माया चिंतामन इवनाते (BJP), शरद पवार (NCP), रामराव सकाराम वडकुटे (BJP), डॉ. ज्योति नागनाथ वाघमारे (शिवसेना), रामदास अठावले (RPI) ने राज्यसभा सदस्य की शपथ ली।

ओडिशा से मनमोहन सामल (BJP) संतृप्त मिश्रा (BJD) दिलीप रे (निर्दलीय) राज्यसभा सदस्य की शपथ ली।

तमिलनाडु से कॉन्स्टेंटाइन रविंद्रन (DMK), क्रिस्टोफर मणिखन (कांग्रेस), एल.के. सुधीश (DMDK), डॉ. एम. थंबीदुरई (AIADMK), तिरुचि शिवा (DMK), डॉ. अंबुमणि रामदास (PMK) ने राज्यसभा सदस्य की शपथ ली।

पश्चिम बंगाल से बाबुल सुप्रियो (तृणमूल), बिस्वजीत सिन्हा (BJP), डॉ. मेनका गुरुस्वामी (तृणमूल), राजीव कुमार (तृणमूल), रुक्मिणी मलिक (तृणमूल) ने राज्यसभा के सदस्य की शपथ ली।

खबर अपडेट हो रही है…

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News