Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
आगरा एयर कनेक्टिविटी को लगेंगे पंख, सिविल टर्मिनल परियोजना अंतिम दौर में

आगरा एयर कनेक्टिविटी को लगेंगे पंख, सिविल टर्मिनल परियोजना अंतिम दौर में

Agra: ताजनगरी आगरा को जल्द ही आधुनिक एयर कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। धनौली स्थित निर्माणाधीन सिविल टर्मिनल परियोजना तेजी से अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है। गुरुवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल ने निर्माणाधीन सिविल टर्मिनल का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परियोजना से जुड़े सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। डीएम ने टर्मिनल भवन, निर्माणाधीन ढांचों, सुरक्षा मानकों और साइट पर चल रहे तकनीकी कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना का लगभग दो-तिहाई निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। प्रशासन का लक्ष्य है कि जल्द निर्माण पूरा कर सिविल टर्मिनल को संचालन के लिए तैयार किया जाए। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि एयरपोर्ट परियोजना केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि उससे जुड़े आधारभूत ढांचे का विकास भी बेहद जरूरी है।

Agra-Lucknow Expressway पर तेज रफ्तार कार का फटा टायर, बच्ची की मौत; मां के बारे में जानकर हैरान होंगे आप

इसी को ध्यान में रखते हुए टीटीजेड (ताज ट्रेपेजियम ज़ोन), ड्रेनेज व्यवस्था और अन्य तकनीकी एवं पर्यावरणीय मुद्दों के समाधान के लिए अगले सप्ताह संबंधित विभागों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही एयरपोर्ट तक पहुंचने वाले मार्गों को भी अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। एयरपोर्ट रोड के चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण और यातायात सुधार को लेकर भी आगामी बैठक में विस्तृत चर्चा होगी।

Prayagraj Murder Case: पुरानी रंजिश में सनसनीखेज वारदात, मुट्ठीगंज में हिस्ट्रीशीटर को गोलियों से भूना

प्रशासन का उद्देश्य है कि आगरा आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों और यात्रियों को एयरपोर्ट से शहर तक बेहतर और विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी मिल सके। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक एवं तकनीकी अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने जिलाधिकारी को निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। माना जा रहा है कि सिविल टर्मिनल परियोजना पूरी होने के बाद आगरा की पर्यटन, व्यापार और हवाई कनेक्टिविटी को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News