Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Agra Heat Alert: आसमान से बरस रही आग, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

Agra Heat Alert: आसमान से बरस रही आग, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

Agra News: लगातार बढ़ते तापमान और मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने भी हीट वेव को लेकर चिकित्सा विभाग और नगर निगम सहित कई विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है।

उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे के साथ आने वाले दिनों में भीषण हीट वेव की आशंका मौसम विभाग ने जताई है और चेतावनी भी जारी की है। जिलाधिकारी आगरा ने लोगों से अपील की है कि जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।

नर्सरी से कक्षा 12 तक विद्यालय हुए बंद

भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने सोमवार को ही प नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर चुका था । बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया था , ताकि लू और हीट स्ट्रोक के खतरे से बच्चों का बचाव किया जा सके। ये किए जा रहे इंतजाम: जिलाधिकारी ने बताया कि राहत और बचाव कार्यों के लिए ₹33 लाख की धनराशि जारी कर दी गई है। शहर के प्रमुख बाजारों, मंडियों, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को धूप से राहत देने के लिए ग्रीन नेट और अस्थायी शेड लगाने की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर सार्वजनिक स्थानों पर पानी के टैंकर, कूलर और पेयजल की अतिरिक्त व्यवस्था भी कराई जाएगी।

बिहार में शर्मनाक करतूत! बच्चों को ड्रेस पहनाकर खिंचवाई फोटो, फिर वापस उतरवाए कपड़े, ग्रामीणों में आक्रोश

हीट स्ट्रोक मरीजों के लिए अलग वार्ड

स्वास्थ्य विभाग को भी विशेष निर्देश दिए गए हैं। सरकारी अस्पतालों और एसएन मेडिकल कॉलेज में हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए विशेष वार्ड तैयार किए गए हैं। डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

मैनपुरी में दबंगों का दबदबा: घर के अंदर जबरन नाली निकालने पर परिवार को मिली जान से मारने की धमकी!

जरूरी हो तभी निकले

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने लोगों से अपील की है कि बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। बाहर निकलते समय सिर को कपड़े या टोपी से ढकें, पर्याप्त मात्रा में पानी साथ रखें और शरीर को लगातार हाइड्रेट रखें। प्रशासन ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

आगरा में अधिकतम तापमान 44.5 Degree सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप और गर्म थपेड़ों से कानपुर निवासी विनोद कुमार शर्मा की मौत हो गई है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News