Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बदायूं में ऐसा क्या हुआ कि जनजीवन हो गया अस्त-व्यस्त, बढ़ी लोगों की मुश्किलें

बदायूं में ऐसा क्या हुआ कि जनजीवन हो गया अस्त-व्यस्त, बढ़ी लोगों की मुश्किलें

Badaun: जिले में शनिवार देर शाम आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया। मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बावजूद हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि मिनटों में पूरा जिला चपेट में आ गया।

शाम करीब 8 बजे अचानक काले बादल घिरे और 60-70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने लगीं। इसके साथ ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में निचले इलाके पानी से लबालब हो गए। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सड़कों पर 1-2 फीट तक पानी भर गया।

तेज हवाओं के कारण जगह-जगह पेड़ और बिजली के खंभे टूटकर सड़कों पर गिर पड़े। कचहरी रोड, स्टेशन रोड, कासगंज मार्ग और दातागंज हाईवे पर बड़े-बड़े पेड़ धराशायी हो गए। इससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। कई बाइक सवार और राहगीर बाल-बाल बचे। जिले का आवागमन कई घंटों तक बाधित रहा।

बदायूं में धमाके के बाद आग का गोला बना कमरा; कांस्टेबल समेत 2 गंभीर रूप से झुलसे

प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभाला। एसडीएम और तहसीलदार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पीडब्ल्यूडी, नगर पालिका और विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने सड़कों से पेड़ हटाने और जलभराव निकालने का काम शुरू कर दिया। देर रात तक जेईई और कर्मचारी रस्सी-कुल्हाड़ी लेकर फील्ड में डटे रहे। प्रशासन का कहना है कि यातायात को सुचारू करने के लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा है।

मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी

मौसम विभाग ने पहले ही बदायूं जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। जिला प्रशासन ने मुनादी और सोशल मीडिया के जरिए लोगों से बार-बार अपील की थी कि बेवजह घरों से न निकलें, कच्चे मकानों और पेड़ों के नीचे खड़े न हों। बावजूद इसके कई लोग फंस गए।

इस तूफान ने पूरे जिले का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। बाजार समय से पहले बंद हो गए। बिजली आपूर्ति बाधित होने से अंधेरा छा गया। किसानों की खड़ी फसल को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

प्रशासन की ना ने सब रंग किये फीके, जानिए बदायूं में ऐसा क्या हुआ?

मौसम विज्ञान ने की ये अपील

फिलहाल मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे तक जिले में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आपात स्थिति में कंट्रोल रूम नंबर पर संपर्क करने की अपील की है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News