Dailyhunt
Ballia: दो किशोरियों समेत चार डूबे, सभी का शव किया गया बरामद

Ballia: दो किशोरियों समेत चार डूबे, सभी का शव किया गया बरामद

Ballia: गंगा नदी के शिवरामपुर संगम घाट (ब्यासी) पर रविवार की सुबह मुंडन संस्कार के दौरान दो किशोरियों समेत चार डूब गये। इस घटना से गंगा किनारे हड़कम्प मच गया। वहीं, नाते-रिश्तेदारों के साथ ही घर वालों में चीख- पुकार मच गयी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से तलाश कराने में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक सफलता नहीं मिल सकी है।

हर्षिता चौहान, अरुण चौहान , नंदिता चौहान , अर्जुन चौहान उपरोक्त सभी का शव बरामद कर लिया गया है, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है, मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद है, शांति व्यवस्था कायम है ।

यह है पूरा मामला

फेफना थाना क्षेत्र के कल्याणीपुर निवासी वशिष्ठ चौहान के घर से मुंडन संस्कार के लिए लोग बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर घाट पर रविवार की सुबह पहुंचे थे। सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। इसी बीच, स्नान करते वक्त चार लड़कियां डूबने लगी। उन्हें बचाने के लिए दो युवक नदी में कूदे। लेकिन बचाने के चक्कर में दोनों युवक भी डूब गये। हालांकि सभी का शव बरामद कर लिया गया है।

Ballia: जानें किसानों की मेहनत को आग से बचाव के लिए प्रशासन ने क्या की पहल

इस बाबत सीओ नगर मो उस्मान ने बताया कि शहर कोतवाली के शिवरामपुर घाट पर चार युवक-युवतियां नहा रहे थे। इसी बीच एक का पैर फिसलने के बाद तीन और उसको बचाने की आगे बढ़े तो उसी क्रम में चारों डूब गए । चारों को स्थानीय मछुआरों और फायर ब्रिगेड की टीम के मदद से ढ़ुढ़वाया जा रहा है। इसके अलावा एसडीआरएफ की टीम भी गोरखपुर से आ रही है, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News