Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Barabanki News:"चूल्हे पर खाना बना लोगी?" दूल्हे ने 7 फेरों से पहले रखी शर्त, दुल्हन ने दिया ये जवाब

Barabanki News:"चूल्हे पर खाना बना लोगी?" दूल्हे ने 7 फेरों से पहले रखी शर्त, दुल्हन ने दिया ये जवाब

Barabanki: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक शादी को लेकर अनोखी खबर सामने आई है जहां शर्त के बाद शादी संपन्न हुई। दरअसल, दूल्हे ने सात फेरे लेने से दुल्हन से एक सवाल पूछा कि चूल्हे में खाना बना लोगी?

दुल्हन के सामने रसोई गैस संकट को लेकर एक अनोखी शर्त रखी। दुल्हन ने समझदारी दिखाते हुए यह शर्त मान ली, जिसके बाद धूमधाम से जयमाल हुई।

लोनी कटरा क्षेत्र के खैरा बीरू गांव

यह अनोखी शादी उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के थाना लोनी कटरा क्षेत्र के खैरा बीरू गांव में हुई। यहां के दूल्हे अशोक ने अपनी होने वाली दुल्हन लक्ष्मी के सामने एक ऐसी शर्त रखी, जिसने वहां मौजूद लोगों को कुछ देर के लिए सोचने पर मजबूर कर दिया।

अपनी भविष्य की गृहस्थी को लेकर सवाल

दरअसल, शादी के दिनों में दूल्हे अशोक को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। कई दिनों तक गैस एजेंसी के चक्कर काटने और लंबी लाइन में लगने के बावजूद उसे समय पर सिलेंडर नहीं मिल पाया। इस परेशानी ने दूल्हे को इतना प्रभावित किया कि उसने अपनी भविष्य की गृहस्थी को लेकर यह सवाल खड़ा कर दिया।

Mainpuri News: दलित विधवा महिला के घर में घुसकर मारपीट का आरोप, अभद्रता के बाद दी जान से मारने की धमकी

भविष्य में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत

जयमाल से ठीक पहले दूल्हे अशोक ने दुल्हन लक्ष्मी से पूछा कि यदि भविष्य में रसोई गैस सिलेंडर की ऐसी ही किल्लत होती है, तो क्या वह चूल्हे पर खाना बनाने के लिए तैयार रहेंगी? यह सवाल सुनकर वहां मौजूद बाराती और घराती कुछ पल के लिए चौंक गए।

Muzaffarnagar News: 150 फीट पानी की टंकी पर युवकों का स्टंट वायरल, जल विभाग ने किया खुलासा

पूरे रीति-रिवाज के साथ जयमाल की रस्म पूरी

दुल्हन लक्ष्मी ने बिना किसी हिचकिचाहट के इस शर्त को स्वीकार कर लिया। उनके जवाब ने न सिर्फ दूल्हे को संतुष्ट किया, बल्कि वहां मौजूद लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान ला दी। इसके बाद पूरे रीति-रिवाज के साथ जयमाल की रस्म पूरी हुई और शादी का कार्यक्रम आगे बढ़ा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News