Barabanki: पाकिस्तान से संबंध रखने और देश की सूचनाएं आदान प्रदान करने वाले एक संदिग्ध को एटीएस ने बाराबंकी से उठाया है। आरोपी युवक दानियाल अशरफ उर्फ दानिश पुत्र महमूद अंसारी बदोसरांय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम किंतूर का रहने वाला है।
वह एक सप्ताह पहले ही मुंबई से बाराबंकी स्थित अपने घर आया था। एटीएस की इस कार्रवाई की किसी को भनक तक नहीं लग सकी।
यह है पूरा मामला
यहां तक क्षेत्रीय पुलिस भी कोई जानकारी नहीं पा सकी।
जानकारी के अनुसार पकड़े गए संदिग्ध दानियाल का भाई कुमैल अंसारी 22 ओमान में डेढ़ साल से रह रहा है। इसकी तीनों बहनों की शादी हो चुकी है। घर में माता पिता रह रहे हैं।
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, संदिग्ध को उठाते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सभी कयास ही लगाते रह गए।
कानपुर-सागर हाइवे पर फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, बारात से लौट रही वैन की डंपर से भीषण टक्कर
दोनों से पूछतांछ जारी
वहीं बताया जा रहा कि दानियाल के साथ पकड़े गए इसके दूसरे साथी को मिलाकर दोनों के संपर्क और संबंध पाकिस्तान से रहे। इन दोनों का नेटवर्क तो वहां तक था ही साथ ही इनके हैंडलर भी पड़ोसी मुल्क में बैठे हैं। फिलहाल दोनों से पूछतांछ जारी है और इनके रिश्ते खंगाले जा रहे हैं।

