Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Bihar Cabinet Expansion: आज सम्राट मंत्रिमंडल में शामिल होंगे 28 मंत्री, नीतीश कुमार के पुत्र निशांत भी लेंगे शपथ

Bihar Cabinet Expansion: आज सम्राट मंत्रिमंडल में शामिल होंगे 28 मंत्री, नीतीश कुमार के पुत्र निशांत भी लेंगे शपथ

Patna: बिहार की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अगुआई वाली एनडीए सरकार का आज (गुरुवार) मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। इस समारोह की सबसे बड़ी चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को लेकर है, जो आज मंत्री पद की शपथ लेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के दिग्गज नेता शामिल होंगे। पटना के गांधी मैदान तक पीएम का मेगा रोड शो भी आयोजित किया जा रहा है।

मंत्रिमंडल का समीकरण

सरकार के विस्तार में सामाजिक संरचना और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है। भाजपा और जदयू कोटे से 12-12 चेहरे शामिल किए जा रहे हैं। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रा) के संजय कुमार सिंह और संजय कुमार, जीतनराम मांझी की पार्टी (हम) के संतोष कुमार सुमन और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी (रालोमो) के दीपक प्रकाश भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। अधिकांश पुराने चेहरों को बरकरार रखते हुए कुछ नए चेहरों को भी अवसर दिया जा रहा है।

Lucknow: अखिलेश यादव का बड़ा फैसला; सपा ने चुनावी रणनीति बनाने वाली एजेंसी I-PAC से खत्म किया कॉन्ट्रैक्ट

निशांत कुमार की एंट्री

राजनीति से दूर रहने वाले निशांत कुमार को मनाने के लिए जदयू के वरिष्ठ नेताओं संजय झा, ललन सिंह और विजय चौधरी ने काफी प्रयास किए। निशांत अभी किसी सदन के सदस्य नहीं हैं, लेकिन माना जा रहा है कि वे अपने पिता नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से खाली हुई विधान परिषद सीट (कार्यकाल 2030) से सदन पहुंचेंगे।

US- Iran War: 'ईरान को खत्म कर देंगे': ट्रंप की खुली चेतावनी- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे, सैन्य ताकत पूरी तरह तबाह

प्रधानमंत्री का रोड शो और शपथ ग्रहण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 12 बजे पटना हवाई अड्डे पर उतरेंगे। वहां से वे गांधी मैदान तक रोड शो करते हुए पहुंचेंगे। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12:30 बजे राजभवन में शुरू होने का समय निर्धारित है। 6 महीने के भीतर प्रधानमंत्री की यह दूसरी बिहार यात्रा है, जो राज्य में एनडीए की मजबूती का संकेत है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News