Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बिहार उपचुनाव में बड़ा सियासी उलटफेर: प्रशांत किशोर की चुनावी एंट्री पर शत्रुघ्न सिन्हा गदगद, बोले- PK ने मचा दी है देश में हलचल

बिहार उपचुनाव में बड़ा सियासी उलटफेर: प्रशांत किशोर की चुनावी एंट्री पर शत्रुघ्न सिन्हा गदगद, बोले- PK ने मचा दी है देश में हलचल

Patna: बिहार की राजनीति में इन दिनों एक बड़ा सियासी भूचाल आया हुआ है। पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले आगामी उपचुनाव को लेकर राज्य का राजनीतिक पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

इस सीट से 'जन सुराज' के सूत्रधार और देश के दिग्गज चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (PK) ने खुद चुनावी रणक्षेत्र में उतरने का एलान कर सबको चौंका दिया है।

प्रशांत किशोर के इस अप्रत्याशित और बड़े कदम को अब बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के मौजूदा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का खुला और पुरजोर समर्थन मिल गया है। 'शॉटगन' के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक विस्तृत पोस्ट साझा कर प्रशांत किशोर की जमकर तारीफ की है और बिहार की जनता से उनके पक्ष में मतदान करने की भावुक अपील की है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने एक्स पोस्ट में लिखा- राजनीतिक धमाका

सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रशांत किशोर के समर्थन में कसीदे पढ़ते हुए अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, "बिहार में यह एक बहुत बड़ा राजनीतिक धमाका है। सबसे काबिल, दूरदर्शी, बेहतरीन बुद्धिजीवी, जन-जन के नेता और हर तरफ पसंद किए जाने वाले और हमेशा चर्चा के केंद्र में रहने वाले प्रशांत किशोर आखिरकार खुद चुनावी मैदान में उतर आए हैं।" उन्होंने आगे लिखा कि पटना में होने वाले इस उपचुनाव में उतरकर प्रशांत किशोर ने न केवल बिहार के राजनीतिक हलकों में, बल्कि पूरे देश की जनता और प्रबुद्ध वर्ग के बीच एक जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है। शत्रुघ्न सिन्हा का यह बयान ऐसे समय में आया है जब बिहार की क्षेत्रीय पार्टियां प्रशांत किशोर की जमीन पर बढ़ती सक्रियता से बेहद सतर्क नजर आ रही हैं।

खाकी पर बरसे मुख्यमंत्री के खासमखास, भोजपुर एनकाउंटर को बताया गलत, बिहार की सियासत में आया भूचाल

बिहारी बाबू की युवाओं से जाति-धर्म से ऊपर उठने की अपील

अपने चिरपरिचित अंदाज में शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे लिखा, "एक प्रामाणिक 'बिहारी बाबू' होने के नाते, मुझे यह खबर कूटनीतिक और राजनीतिक रूप से बेहद दिलचस्प और जबरदस्त लगती है। आज के दौर में 'सबकी एकता' की सबसे ज्यादा जरूरत है।" उन्होंने बिहार के मतदाताओं, विशेषकर युवा पीढ़ी से एक खास अपील करते हुए लिखा कि उनकी यह उम्मीद, इच्छा और प्रार्थना है कि आम लोग जाति, धर्म, संप्रदाय और संकीर्ण पार्टी की सीमाओं से पूरी तरह ऊपर उठकर प्रशांत किशोर का समर्थन करेंगे। उन्होंने अपनी पोस्ट का अंत 'जय बिहार, जय हिंद' के नारे के साथ किया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शत्रुघ्न सिन्हा के इस बयान के बाद बांकीपुर का चुनाव बेहद त्रिकोणीय और दिलचस्प मोड़ पर आ गया है।

बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के 3,687 पदों पर सीधी भर्ती; बिना लिखित परीक्षा ऐसे करें अप्लाई, नोट कर लें डेडलाइन

बांकीपुर सीट से जुड़ा है शत्रुघ्न सिन्हा के परिवार का इतिहास

बांकीपुर विधानसभा सीट से प्रशांत किशोर को समर्थन देने के पीछे शत्रुघ्न सिन्हा का एक खास भावनात्मक जुड़ाव भी है। दरअसल, साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ने इसी बांकीपुर सीट से राजनीति में अपना पहला कदम रखा था। लव सिन्हा ने उस समय कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कद्दावर नेता नितिन नवीन के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। हाल ही में नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जिसके चलते उन्होंने इस सीट से इस्तीफा दे दिया। नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई इस सीट पर अब उपचुनाव होने जा रहे हैं, जहां प्रशांत किशोर खुद अपनी किस्मत आजमाने उतर रहे हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News