Dailyhunt
दहेज की आग में बुझी एक और ज़िंदगी, गोरखपुर में सास-बहू गिरफ्तार

दहेज की आग में बुझी एक और ज़िंदगी, गोरखपुर में सास-बहू गिरफ्तार

Gorakhpur: दहेज की कुरीति ने एक बार फिर एक परिवार को उजाड़ दिया। जनपद के कैण्ट थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सास-बहू को गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है।

क्या है पूरी खबर?

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कैण्ट की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर वांछित अभियुक्त रामरतन मौर्या उर्फ अमरजीत और अभियुक्ता विद्यावती देवी को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी रानीडीहा थाना कैण्ट क्षेत्र के निवासी हैं और काफी समय से पुलिस की नजर में थे।

आरोपियों की तलाश

पुलिस के अनुसार, थाना कैण्ट में दर्ज मुकदमा संख्या 214/2026 में दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं 85, 80(2), 115(2), 352, 351(3) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। आखिरकार उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव व उनकी टीम ने सटीक सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

अन्य पहलुओं की भी गहन जांच

गिरफ्तारी करने वाली टीम में महिला उपनिरीक्षक मधु यादव, कांस्टेबल सुनील यादव और कांस्टेबल दिनेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच जारी है।

गोरखपुर; आकाशीय बिजली का कहर: दो युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम

इस घटना ने एक बार फिर समाज में फैली दहेज प्रथा की भयावह सच्चाई को उजागर किया है। गोरखपुर पुलिस ने साफ किया है कि महिला उत्पीड़न और दहेज जैसे अपराधों पर सख्ती से निपटा जाएगा और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News