Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'देवभूमि में गुंडागर्दी की नो-एंट्री': मौलवी की धमकी पर बोले CM धामी- कानून तोड़ेगा जो, सलाखों के पीछे जाएगा वो

'देवभूमि में गुंडागर्दी की नो-एंट्री': मौलवी की धमकी पर बोले CM धामी- कानून तोड़ेगा जो, सलाखों के पीछे जाएगा वो

Dehradun: उत्तराखंड के रुद्रपुर में जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान सामने आए कथित भड़काऊ भाषण के मामले ने राज्य का सियासी और सामाजिक पारा बढ़ा दिया है। इस पूरे घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कर दिया है कि राज्य सरकार किसी की भी धमकियों या दबाव के आगे झुकने वाली नहीं है।

उन्होंने कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

धमकियों के आगे नहीं झुकेगी सरकार: सीएम धामी

मुख्यमंत्री धामी ने सार्वजनिक मंच से चेतावनी देते हुए कहा कि उत्तराखंड देवताओं की भूमि है और यहां कानून का राज पूरी सख्ती से लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति या संगठन सरकार को डराने या धमकाने की कोशिश न करे। सरकार तुष्टिकरण के बजाय राज्य की अस्मिता, शांति और संविधान की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। नियमों को ताक पर रखकर माहौल बिगाड़ने वालों को कानून के दायरे में लाकर सख्त सबक सिखाया जाएगा।

क्या था पूरा मामला?

रुद्रपुर के त्रिशूल चौक पर बारावफात जुलूस के दौरान रामपुर निवासी मुफ्ती मुजीब पर भड़काऊ बयान देने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी मदरसों पर कार्रवाई को लेकर चेतावनी देता नजर आया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

बरसात से बेहाल नैनीताल की सड़कों पर CM धामी का बड़ा एक्शन, 15 अक्टूबर तक हर सड़क होगी दुरुस्त

अवैध अतिक्रमण और सुरक्षा पर सख्त कदम

अपनी सरकार के संकल्पों को दोहराते हुए सीएम धामी ने बताया कि राज्य में अब तक 13 हजार एकड़ से अधिक अवैध अतिक्रमण को हटाया जा चुका है। देवभूमि में सख्त भू-कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून और समान नागरिक संहिता (UCC) जैसे कदम इसी सुरक्षा चक्र का हिस्सा हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश की शांति भंग करने की साजिश रचने वाली ताकतों से सरकार पूरी सख्ती के साथ निपटेगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News