Dailyhunt
देवराहट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 लाख रुपये का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

देवराहट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 लाख रुपये का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात के देवराहट थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 48 किलो 470 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

साथ ही तस्करी में प्रयुक्त ट्रक कंटेनर को भी सीज कर दिया गया है।

पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर किया खुलासा

पुलिस के अनुसार, जनपद में अपराध नियंत्रण एवं मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 30 अप्रैल को देवराहट थाना पुलिस टीम संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। तभी जल्लापुर चौराहे से ग्राम प्रेमपुर की ओर करीब 200 मीटर आगे एक संदिग्ध ट्रक कंटेनर दिखाई दिया। पुलिस ने वाहन को रुकने का इशारा किया, जिस पर चालक ने ट्रक रोक दिया। ट्रक में सवार चालक और एक अन्य व्यक्ति के हावभाव संदिग्ध लगे। पूछताछ और तलाशी के दौरान ट्रक कंटेनर संख्या HR 38AF8928 से कुल 48 किलो 470 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

कब्र से निकला सच: दहेज हत्या के आरोप में दफन शव बाहर, पोस्टमार्टम से खुलेंगे राज

पुलिस ने पकड़े गए दोनों तस्करों की पहचान की

गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम आले नवी पुत्र हसमुद्दीन निवासी नीवरी थाना रोरावर जनपद अलीगढ़ तथा तौसीफ पुत्र यासीन निवासी जाकिर कॉलोनी थाना विजयनगर जनपद मेरठ बताया। पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे उड़ीसा से सस्ते दामों में गांजा खरीदकर लाते थे और अपने शहरों के आसपास ऊंचे दामों में बेचते थे। बिक्री से होने वाली रकम को आपस में बांट लेते थे।

Maharajganj: जांच टीम के सामने शिकायतकर्ता की पिटाई, जानें ऐसा क्या हुआ कि प्रशासनिक व्यवस्था पर खड़े हो गए सवाल

दोनों तस्करों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना देवराहट में मुकदमा संख्या 13/2026 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।इस सराहनीय कार्रवाई में थानाध्यक्ष सौरभ राणा, उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, हेड कांस्टेबल हरिश्चंद्र और कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह शामिल रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News