Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
देवरिया हादसे में बड़ा अपडेट! बेसमेंट की एक दीवार ने छीनी जिंदगियां, अब FIR के बाद खुल रहे कई राज

देवरिया हादसे में बड़ा अपडेट! बेसमेंट की एक दीवार ने छीनी जिंदगियां, अब FIR के बाद खुल रहे कई राज

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। नगर पालिका रोड पर बन रही एक बहुमंजिला इमारत के बेसमेंट में दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई।

यह हादसा उस वक्त हुआ जब मजदूर नीचे काम कर रहे थे और अचानक दीवार भरभराकर गिर गई।

मलबे में दबने से दोनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

मृतक के परिजनों ने की शिकायत

घटना के बाद मृतक गोविंद के भाई ने पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया। शुरुआत में कार्रवाई में देरी को लेकर सवाल उठे, लेकिन अब पुलिस ने गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। इस मामले में मकान मालिक आशीष गुप्ता, इंजीनियर और ठेकेदार रजत त्रिपाठी को आरोपी बनाया गया है।

देवरिया में क्लिनिक में चल रहा था पूरा सेटअप, फिर पड़ गई रेड… मचा हड़कंप

मानकों को ताक पर रखकर की गई खुदाई

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बेसमेंट की खुदाई तय मानकों के अनुसार नहीं की गई थी। कई फीट गहरी खुदाई बिना सुरक्षा इंतजाम के कर दी गई थी, जिससे दीवार कमजोर हो गई। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर निर्माण कार्य में सुरक्षा नियमों का पालन किया जाता, तो यह हादसा टाला जा सकता था।

रसूख के कारण कार्रवाई में हुई देरी

स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के बाद तुरंत मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। आरोप है कि रसूख और जुगाड़ के चलते कार्रवाई को टालने की कोशिश की गई। हालांकि, मामला सामने आने और दबाव बढ़ने के बाद पुलिस ने आखिरकार केस दर्ज कर लिया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

देश भर की साइबर ठगी का देवरिया कनेक्शन: 60 करोड़ का ट्रांजैक्शन और 46 शिकायतें, जानें देवरिया पुलिस ने कैसे किया पर्दाफाश

प्रशासन पर उठ रहे सवाल

इस हादसे के बाद प्रशासन और नगर निकाय की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बिना अनुमति या सुरक्षा जांच के इतनी बड़ी खुदाई कैसे की गई, यह बड़ा सवाल बन गया है। स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए सख्त नियम लागू किए जाएं।

जांच के बाद हो सकते हैं और खुलासे

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि जांच के दौरान और भी लापरवाही सामने आ सकती है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News