Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
दिल्ली में परिवार के चार लोगों की हत्या से हड़कंप, महिला और उसके 3 बच्चों को उतारा मौत के घाट, जानिये सनसनीखेज वारदात

दिल्ली में परिवार के चार लोगों की हत्या से हड़कंप, महिला और उसके 3 बच्चों को उतारा मौत के घाट, जानिये सनसनीखेज वारदात

New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर एक बड़े हत्याकांड से दहल उठी। आउटर दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में बुधवार सुबह महिला और उसके 3 बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।

एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

राजधानी में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या

जानकारी के मुताबिक हत्या की यह वारदात समयपुर बादली के चंदन पार्क इलाके में हुई। परिवार के चार लोगों की हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल को सील कर दिया गया है। फॉरेंसिक टीम के द्वारा सबूत जुटाए जा रहे हैं।

Delhi Crime News: रंजिश में नाबालिग की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर महिला और तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 मयपुर बादली में महिला और तीन बच्चों की हत्या (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)

घर के अंदर मिला खून से लथपथ परिवार

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, महिला और उसके बच्चों की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब आसपास के लोगों को घर से कोई हलचल न होने पर शक हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर के अंदर चारों के शव बरामद किए। पूरे घर में खून के निशान पाए गए, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमला बेहद बेरहमी से किया गया।

Delhi Crime: पहले गैस कटर से काटा, आग लगाई और फिर… दिल्ली में चोरी का सनसनीखेज मामला

पुलिस जांच में जुटी, कई एंगल से पड़ताल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश, पारिवारिक विवाद या लूटपाट जैसे विभिन्न एंगल से मामले की पड़ताल की जा रही है। हालांकि अभी तक हत्या के पीछे की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News