Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
गाजियाबाद मोहित हत्याकांड: पुलिस ने मारी गोली तो उतर गई पैंट, जानें किस बात पर जिस्म से किया था दिल अलग

गाजियाबाद मोहित हत्याकांड: पुलिस ने मारी गोली तो उतर गई पैंट, जानें किस बात पर जिस्म से किया था दिल अलग

Ghaziabad : बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को घर से बुलाकर चाकुओं से गोदकर हत्या करने के चर्चित मोहित शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी गौरव शर्मा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

जब पुलिस ने आरोपी को गोली मारी तो आरोपी की पैंट तक नीचे की तरफ खिसक गई थी। पुलिस का दावा है कि आरोपी हत्या में इस्तेमाल चाकू की बरामदगी के लिए ले जाते समय झाड़ियों में छिपाया गया तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चाकू बरामद कराने ले गई थी पुलिस

गिरफ्तार आरोपी गौरव शर्मा को हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कराने के लिए डंपिंग ग्राउंड के पास ले जाया गया था। इसी दौरान उसने मौके का फायदा उठाते हुए झाड़ियों में छिपाया गया तमंचा निकाल लिया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।

20 दिन पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह

एसीपी वेव सिटी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि करीब 20 दिन पहले मोहित शर्मा से उसका विवाद हुआ था। उसी समय उसने हत्या की साजिश रच ली थी। आरोपी ने बताया कि मोहित उसके बारे में गलत बातें करता था, जिससे वह रंजिश रखने लगा। इसी दुश्मनी के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

गाजियाबाद मर्डर: बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर दोस्तों ने युवक को चाकुओं से गोदा, इलाके में भारी तनाव

बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर किया हमला

न्यू शांति नगर निवासी मोहित शर्मा बुधवार रात अपने घर पर था। रात करीब 11 बजे उसके दोस्त गौरव, देव और हरि उसे बर्थडे पार्टी में चलने का कहकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि पार्टी के दौरान पहले से बनाई गई साजिश के तहत मोहित को घेर लिया गया और उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया गया। सीने और पेट पर कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गुरुवार तड़के इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने लगाया सुनियोजित हत्या का आरोप

मोहित के बड़े भाई मनीष का कहना है कि करीब 20 दिन पहले गौरव और देव से मोहित का विवाद हुआ था, जिसमें मोहित ने गौरव को थप्पड़ मार दिया था। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो गया था और सभी लोग साथ में खाटू श्याम और हरिद्वार की यात्रा पर भी गए थे। इसके बावजूद आरोपियों ने रंजिश नहीं छोड़ी और बर्थडे पार्टी के बहाने घर से बुलाकर सुनियोजित तरीके से उसकी हत्या कर दी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News