Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Gold Price Today: गोल्ड मार्केट में अचानक मची हलचल, आखिर किस वजह से महीने के पहले दिन फिसले सोने के दाम?

Gold Price Today: गोल्ड मार्केट में अचानक मची हलचल, आखिर किस वजह से महीने के पहले दिन फिसले सोने के दाम?

New Delhi: ईरान युद्ध और ऊर्जा संकट के बीच वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों पर दबाव देखने को मिला है। कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी और बढ़ती महंगाई की चिंताओं ने निवेशकों की रणनीति को प्रभावित किया है, जिसके चलते सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर घरेलू वायदा बाजार तक सोना कमजोर नजर आया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत गिरी

वैश्विक बाजार में सोमवार को स्पॉट गोल्ड की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। 1 जून 2026 को स्पॉट गोल्ड 12.90 डॉलर टूटकर 4529.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4553 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बंद हुआ था। मौजूदा कारोबारी सत्र में स्पॉट गोल्ड की कीमत में करीब 0.24 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और ऊर्जा संकट से जुड़ी चिंताओं के कारण निवेशकों का रुझान अन्य एसेट क्लास की ओर बढ़ा है, जिसका असर सोने की मांग पर दिखाई दे रहा है।

Gold Price Today: सर्राफा बाजार में थमा सोने का तूफान, रिकॉर्ड तेजी के बाद आज मिली थोड़ी राहत, जानें अपने शहर का ताजा भाव

MCX पर भी टूटा सोना

घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। MCX पर सोना 926 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी का सीधा असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला।

सर्राफा बाजार में क्या हैं ताजा भाव?

अंतरराष्ट्रीय और वायदा बाजार में गिरावट के बीच देश के सर्राफा बाजार में भी सोने के दाम चर्चा में बने हुए हैं। विभिन्न शुद्धता वाले सोने की कीमतें इस प्रकार हैं-

24 कैरेट सोना: 1,56,463 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: 1,43,320 रुपये प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना: 1,17,347 रुपये प्रति 10 ग्राम

Gold Price Today: सोना खरीदने वालों के लिए राहत, यूपी में गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिये ताजा रेट

तेल और महंगाई बनी चिंता

विशेषज्ञों के अनुसार कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए नई चुनौती बन रही हैं। तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ने का खतरा भी गहरा रहा है। ऐसे माहौल में निवेशकों की सतर्कता बढ़ गई है, जिसका असर सोने की कीमतों पर दिखाई दे रहा है।

फिलहाल बाजार की नजरें अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, ऊर्जा संकट और कच्चे तेल की कीमतों पर टिकी हुई हैं। आने वाले दिनों में इन कारकों के आधार पर सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News