Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
गोरखपुर के किसान सावधान: सड़क चौड़ीकरण से पहले करा लें ये काम, वरना हो सकती है बड़ी परेशानी

गोरखपुर के किसान सावधान: सड़क चौड़ीकरण से पहले करा लें ये काम, वरना हो सकती है बड़ी परेशानी

Gorakhpur: खजनी तहसील क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण परियोजनाओं ने अब रफ्तार पकड़ ली है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से कटघर-बिगही मार्ग और सतुआभार-महिलावर (मझगांवा) मार्ग को चौड़ा करने का कार्य शुरू हो चुका है।

इसी बीच प्रशासन ने सड़क किनारे जमीन रखने वाले किसानों और काश्तकारों के लिए महत्वपूर्ण अपील जारी की है।

अधिकारियों का कहना है कि जिन किसानों की भूमि इन मार्गों के आसपास है, वे बिना देरी किए अपनी खतौनी का सत्यापन और जमीन का अंश (हिस्सा) निर्धारण जरूर करा लें।

समय रहते पूरा करें जरूरी प्रक्रिया

उपजिलाधिकारी (एसडीएम) राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण तय मानकों के अनुसार किया जा रहा है। ऐसे में जिन किसानों की जमीन सड़क के किनारे पड़ती है, उन्हें अपनी खतौनी में दर्ज विवरण की जांच करानी चाहिए। अगर किसी भूमि में हिस्सेदारी स्पष्ट नहीं है या रिकॉर्ड में कोई त्रुटि है, तो उसे तत्काल ठीक कराया जाए। उन्होंने कहा कि समय रहते अंश निर्धारण होने से भविष्य में किसी भी प्रकार के विवाद, मुआवजे की समस्या या राजस्व संबंधी दिक्कतों से बचा जा सकेगा।

Prayagraj News: छात्रा ने क्यों दी जान? मोबाइल विवाद के बाद सामने आई चौंकाने वाली वजह

हल्का लेखपाल से करें संपर्क

प्रशासन ने सभी प्रभावित किसानों से अपने-अपने हल्का लेखपाल से संपर्क करने की अपील की है। संबंधित दस्तावेज, खतौनी और हिस्सेदारी का पूरा विवरण उपलब्ध कराने पर जमीन का सही रिकॉर्ड तैयार किया जा सकेगा। हल्का लेखपाल कौटिल्य दुबे ने बताया कि विशेष रूप से सतुआभार-मझगांवा मार्ग और सतुआभार लिंक रोड पर कई जगह भूमि के हिस्से और खतौनी से जुड़ी समस्याएं सामने आई हैं। अगर समय पर रिकॉर्ड सही नहीं कराया गया तो आगे चलकर किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

उन्होंने किसानों से कहा कि पहले अपनी खतौनी (इंतखाब) निकलवाएं और फिर लेखपाल से मिलकर जमीन की स्थिति समझ लें, ताकि भविष्य में कोई विवाद न हो।

यूपी में बिजली की नई दरें घोषित: रेट जस के तस, इन उपभोक्ताओं को मिलेगी 10 प्रतिशत तक की छूट

करीब 10 मीटर चौड़ी होगी सड़क

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रोहित सिंह ने बताया कि कटघर-सतुआभार-बिगही मार्ग को परियोजना के तहत लगभग 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए सड़क के दोनों ओर आवश्यक भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम सड़क सुविधा उपलब्ध कराना है। सड़क चौड़ी होने से आवागमन आसान होगा, दुर्घटनाओं में कमी आएगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

प्रशासन ने किसानों से मांगा सहयोग

प्रशासन का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण सरकार की महत्वपूर्ण विकास योजनाओं में शामिल है। अगर किसान समय रहते राजस्व संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी कर लेते हैं तो परियोजना तय समय पर पूरी हो सकेगी और किसी भी पक्ष को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News