Dailyhunt
गोरखपुर में हत्या के प्रयास का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर में हत्या के प्रयास का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Gorakhpur: जनपद के तिवारीपुर थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध .315 बोर तमंचा भी बरामद किया गया है।

इस कार्रवाई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अंजाम दिया गया।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक तिवारीपुर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आलोक पुत्र जुगुनू निवासी उत्तरी कोलिया थाना गीडा तथा अनीष उर्फ पन्ने पुत्र रामसकल निवासी श्रीरामनगर कॉलोनी नौसड़ थाना गीडा के रूप में हुई है।

गोरखपुर: मादक पदार्थ की तस्करी रोकने के लिए पुलिस ने लिया एक्शन, महिला को दबोचा

घटना का संबंध 29 अप्रैल 2026 से है, जब दोनों अभियुक्तों ने एक राय होकर प्रार्थी के पुत्र पर जानलेवा हमला किया था। आरोप है कि हमलावरों ने धारदार लोहे के हथियार से पीड़ित को गंभीर रूप से मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना तिवारीपुर में मुकदमा संख्या 63/2026 पंजीकृत किया गया था।

जांच के दौरान पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय उनके पास से एक अवैध .315 बोर तमंचा बरामद हुआ, जिसके चलते मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 9/25 की बढ़ोतरी भी की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 117(4), 109(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की जा रही है।

गोरखपुर के डीआईओएस डॉ. अमरकान्त सिंह का निधन, शिक्षा जगत में शोक

कानून तोड़ने वालों पर होगा बड़ा एक्शन

इस पूरे ऑपरेशन में उपनिरीक्षक शशि किरण सिंह, कांस्टेबल रामबाबू यादव, कमलेश कुमार, अजीत कुमार और आनन्द यादव की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News