Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
गोरखपुर में 'जल्दी अमीर बनो' ठगी का भंडाफोड़: फर्जी नेटवर्क मार्केटिंग सेंटर चला रहे 3 आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर में 'जल्दी अमीर बनो' ठगी का भंडाफोड़: फर्जी नेटवर्क मार्केटिंग सेंटर चला रहे 3 आरोपी गिरफ्तार

Gorakhpur: जनपद में अवैध नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर युवाओं और बेरोजगारों को ठगने वाले गिरोह का थाना गुलरिहा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो मैरेज लॉन में फर्जी ट्रेनिंग सेंटर संचालित कर लोगों से ठगी कर रहे थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा की टीम ने मु0अ0स0 361/26, धारा 318(4) बीएनएस के तहत यह कार्रवाई की।

जिस्ट्रेशन और ट्रेनिंग फीस के नाम पर

गिरफ्तार आरोपियों में सिराजुद्दीन (निवासी कुशीनगर, वर्तमान पता पादरी बाजार गोरखपुर), अतेन्द्र राजपूत (निवासी एटा, वर्तमान पता हरसेवकपुर गुलरिहा) और कृष्ण मोहन सिंह (निवासी महाराजगंज, वर्तमान पता शाहपुर गोरखपुर) शामिल हैं। मामले में आलोक सिंह का नाम भी सामने आया है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी एक सुनियोजित तरीके से लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। यह लोग मैरेज लॉन में ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित कर नौकरी दिलाने और कम समय में ज्यादा पैसा कमाने का लालच देते थे। शुरुआत में लोगों से रजिस्ट्रेशन और ट्रेनिंग फीस के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती थी। इसके बाद उन्हें अपने नीचे नए सदस्य जोड़ने के लिए प्रेरित किया जाता था और हर नए सदस्य पर कमीशन का लालच दिया जाता था।

गोरखपुर में पुलिस का ऑपरेशन एंटी चीयर्स… खुलेआम शराब पीने वालों पर गिरी गाज

इस तरह एक चेन सिस्टम तैयार कर अवैध नेटवर्क मार्केटिंग का कारोबार चलाया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपी कृष्ण मोहन सिंह का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ गोरखपुर और बरेली में धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और धमकी जैसे मामलों में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। इससे पुलिस को इस गिरोह के व्यापक नेटवर्क होने की आशंका है।

Bengal Election Result 2026: नई पार्टी AJUP का धमाका, हुमायूं कबीर दोनों सीटों पर आगे

इस पूरी कार्रवाई को उपनिरीक्षक अभिषेक कुशवाहा, उपनिरीक्षक विवेक अवस्थी और हेड कांस्टेबल धनेश कुमार की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य संलिप्त लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नौकरी या जल्दी अमीर बनने के नाम पर चल रही ऐसी योजनाओं से सतर्क रहें और किसी भी संस्था में पैसा लगाने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News