Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Gorakhpur: डॉ. कौस्तुभ को मिली गोरखपुर के नए SSP की कमान, जानिए उनके प्रशासनिक अनुभव के बारे में

Gorakhpur: डॉ. कौस्तुभ को मिली गोरखपुर के नए SSP की कमान, जानिए उनके प्रशासनिक अनुभव के बारे में

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार देर रात को पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया। प्रशासनिक फेरबदल के तहत गोरखपुर जनपद को नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नियुक्त किया है। पूर्व सिटी एसपी गोरखपुर रह चुके तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी डॉ. कौस्तुभ को गोरखपुर का नया एसएसपी बनाया गया है।

उनके नाम की घोषणा होते ही पुलिस महकमे और आम जनता के बीच सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

जानकारी के अनुसार बिहार के रहने वाले 2015 बैच के आईपीएस डॉ. कौस्तुभ की पहली तैनाती वाराणसी में हुई और वहां उन्होेंने अंडर ट्रेनी कार्य किया। उसके बाद उन्होंने नोएडा में एएसपी के पद पर कार्य किया। इससे पहले गोरखपुर में सिटी एसपी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनका कार्यकाल गोरखपुर में करीब डेढ़ वर्ष का रहा। फिर शासन ने उनकी तैनाती एसपी के पद पर संतकबीरनगर में किया। जिले में बतौर एसपी उनकी पहली तैनाती थी।

अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था की मजबूती और जनसुनवाई को लेकर एक सख्त लेकिन संवेदनशील अधिकारी की छवि बनाई थी। शहर में संगठित अपराध, अवैध गतिविधियों और अराजक तत्वों के खिलाफ उनके द्वारा की गई कार्रवाई आज भी याद की जाती है।

Amethi: BLO के पति ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाए गंभीर आरोप, अखिलेश यादव ने की कार्रवाई की मांग

गोरखपुर जैसे संवेदनशील और बड़े जनपद की कमान एक बार फिर डॉ. कौस्तुभ के हाथों में सौंपे जाने को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। जानकारों का कहना है कि उनके अनुभव और स्थानीय परिस्थितियों की गहरी समझ का लाभ जिले को मिलेगा। खासकर महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, भूमाफियाओं पर कार्रवाई और पुलिसिंग को और अधिक जनोन्मुखी बनाने पर उनका विशेष फोकस रहने की संभावना है।

कड़क अफसर के रूप में है छवि

डॉ. कौस्तुभ की पहचान एक अनुशासित, कर्मठ और आधुनिक सोच वाले अधिकारी के रूप में रही है। वे तकनीक के बेहतर उपयोग, पुलिस बल के प्रशिक्षण और थानों की कार्यप्रणाली में सुधार को लेकर पहले भी कई अहम कदम उठा चुके हैं। माना जा रहा है कि एसएसपी पद संभालते ही वे जिले की कानून-व्यवस्था की व्यापक समीक्षा करेंगे और अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाएंगे।

उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब गोरखपुर में कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। आगामी त्योहारों, पंचायत चुनावी माहौल और सामाजिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस प्रशासन की भूमिका और भी अहम हो जाती है। ऐसे में डॉ. कौस्तुभ की वापसी को जिले के लिए मजबूत नेतृत्व के रूप में देखा जा रहा है।

यूपी की सबसे बड़ी खबर: 24 आईपीएस अफसरों के तबादले, लखनऊ, आगरा, कानपुर, जौनपुर, मुरादाबाद समेत इन जिलों के IPS बदले

जनता में जगी नई उम्मीद

नए एसएसपी के रूप में डॉ. कौस्तुभ से जनता को निष्पक्ष कार्रवाई, त्वरित न्याय और भयमुक्त वातावरण की उम्मीद है। अब सबकी निगाहें उनके पहले फैसलों और रणनीति पर टिकी हैं, जिससे यह साफ हो सकेगा कि गोरखपुर पुलिस किस दिशा में आगे बढ़ेगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News