Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
GT vs RR IPL 2026: क्वालीायर-2 में मंडराया बारिश का काला साया, मैच रद्द होने पर बिना खेले ही फाइनल में पहुंचेगी यह टीम

GT vs RR IPL 2026: क्वालीायर-2 में मंडराया बारिश का काला साया, मैच रद्द होने पर बिना खेले ही फाइनल में पहुंचेगी यह टीम

New Delhi: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है और क्रिकेट फैंस की नजरें आज रात होने वाले GT vs RR IPL 2026 Qualifier2 के महामुकाबले पर टिकी हैं। इस निर्णायक मैच में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीमें आमने-सामने होंगी।

इस मौजूदा सीजन में दोनों टीमों के बीच यह तीसरी भिड़ंत होने जा रही है।

इससे पहले अप्रैल के मुकाबले में राजस्थान ने गुजरात को 6 रन से करीबी शिकस्त दी थी, तो वहीं मई की शुरुआत में गुजरात ने पलटवार करते हुए राजस्थान को 77 रनों के बड़े अंतर से रौंद दिया था। लेकिन आज रात होने वाली यह भिड़ंत सबसे अलग और बेहद खास है, क्योंकि जीतने वाली टीम सीधे डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) IPL के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेलने उतरेगी।

दोनों टीमों की मौजूदा स्थिति और फॉर्म

शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस की टीम क्वालीफायर-1 में आरसीबी के खिलाफ बेहद खराब प्रदर्शन करते हुए महज 92 रनों पर सिमट गई थी, जिसके कारण उन्हें करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। हालांकि उस बड़ी हार का दर्द अभी ताजा है, लेकिन शुक्रवार की रात उनके पास दमदार वापसी करने और फाइनल का टिकट कटाने का सुनहरा मौका होगा।

RCB In IPL 2026 Final: गुजरात टाइटंस को हराकर 5वीं बार फाइनल में पहुंची बेंगलुरु, भुवनेश्वर कुमार को मिली पर्पल कैप

दूसरी तरफ, रियान पराग की शानदार फॉर्म के दम पर राजस्थान रॉयल्स इस समय जबरदस्त लय में नजर आ रही है। टीम ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से धूल चटाई थी और इस समय वे लगातार तीन मैच जीतकर जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है।

मुल्लांपुर में मौसम का हाल और बारिश का खतरा

मैच के रोमांच के बीच GT vs RR Weather Report भी सामने आ रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, टॉस के समय से करीब आधा घंटा पहले मुल्लांपुर के आसमान में गरज के साथ छिटपुट बौछारें पड़ने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा मैच के दौरान भी पूरे समय आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। ऐसे में क्रिकेट फैंस और दोनों ही कप्तानों के मन में यह बड़ा सवाल उठ रहा है कि अगर बारिश के कारण आज GT vs RR IPL 2026 Qualifier 2 नतीजे के रद्द हो जाता है, तो फाइनल में कौन जाएगा?

क्या कहता है आईपीएल का नियम?

IPL Rain Rules और IPL Playoff Rules के क्लॉज 16.10.3 में इस विपरीत स्थिति को लेकर बेहद स्पष्ट और पारदर्शी नियम बनाए गए हैं। नियम के अनुसार, यदि कोई भी प्लेऑफ मैच बारिश या खराब मौसम के कारण धुल जाता है और उसमें कोई परिणाम नहीं निकल पाता है, तो विजेता का फैसला लीग स्टेज के प्रदर्शन के आधार पर होगा। अंक तालिका में ऊपर रहने वाली टीम को विजेता घोषित कर दिया जाएगा।

IPL 2026: कोलकाता को भारी पड़ा 18 करोड़ का यह खिलाड़ी, चोट के चलते डूबा दी KKR की लुटिया

आईपीएल 2026 के नियमों के मुताबिक, अगर आज रात बारिश के कारण खेल नहीं हो पाता है और सुपर ओवर कराने की स्थिति भी नहीं बनती है, तो गुजरात टाइटंस सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि लीग स्टेज खत्म होने के बाद गुजरात अंक तालिका में दूसरे स्थान पर थी, जबकि राजस्थान रॉयल्स की टीम तीसरे स्थान पर रही थी।

मैच के लिए कोई रिजर्व डे नहीं

Rajasthan Royals की मुश्किलें इसलिए भी ज्यादा हैं क्योंकि क्वालीफायर-2 के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि Qualifier 2 और IPL 2026 Final के बीच सिर्फ एक दिन का गैप है। इसके अलावा ये दोनों मुकाबले अलग-अलग शहरों और स्टेडियमों में होने हैं, जिसके चलते लॉजिस्टिक्स और टीमों की यात्रा को देखते हुए रिजर्व डे रखना व्यावहारिक रूप से मुमकिन नहीं था।

ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के फैंस यही दुआ करेंगे कि मौसम साफ रहे और मैच का फैसला डकवर्थ लुईस नियम या सुपर ओवर के जरिए मैदान पर खेल कर ही हो, क्योंकि मैच पूरी तरह रद्द होने की स्थिति में उनकी टीम बिना खेले ही सीधे टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News