Dailyhunt
Gujarat Tragedy: राजकोट के Aji Dam हादसे पर बड़ा अपडेट, 3 की मौत; 2 युवक अब भी लापता

Gujarat Tragedy: राजकोट के Aji Dam हादसे पर बड़ा अपडेट, 3 की मौत; 2 युवक अब भी लापता

गुजरात के राजकोट में भीषण गर्मी के बीच आजी डैम में नहाने गए 6 युवकों के साथ बड़ा हादसा हो गया। गहरे पानी में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक को बचा लिया गया है। दो युवक अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

गर्मी से राहत बनी जानलेवा

Rajkot से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए Aji Dam में नहाने गए 6 युवक गहरे पानी में डूब गए। इस हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

3 युवकों के शव बरामद, 1 को बचाया गया

घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा और तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने भरत जाधव, धवल जाधव और ध्रुव मकवाना के शव पानी से बाहर निकाल लिए हैं। वहीं, एक युवक को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे उसकी जान बच गई।

2 युवक अब भी लापता, जारी है सर्च ऑपरेशन

अभी भी दो युवक लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल पानी में सर्चिंग कर रहे हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही दोनों को खोज लिया जाएगा।

एक ही इलाके के रहने वाले थे सभी युवक

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी युवक घंचीवाड़ स्ट्रीट नंबर 7 के निवासी थे और एक साथ डैम में नहाने गए थे। अचानक गहरे पानी में जाने के कारण यह हादसा हो गया।

सावधानी बरतें

इस घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गर्मी में राहत पाने के लिए जलाशयों या डैम में नहाते समय सावधानी बरतें, क्योंकि गहराई और तेज बहाव का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News