Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
हिमालय की गोद में शांति की अनुभूति: कैंची धाम में  ऐसा क्या हुआ कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भक्ति भाव में डूबे

हिमालय की गोद में शांति की अनुभूति: कैंची धाम में ऐसा क्या हुआ कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भक्ति भाव में डूबे

Nainital News: देवभूमि उत्तराखंड की यात्रा पर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने हिमालय की शांत वादियों के बीच बसे नैनीताल जिले के प्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर में पहुंचकर पूज्य बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किए।

सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक संतुलन का अनुभव

धाम में प्रवेश करते ही उन्होंने न केवल पूजा अर्चना की, बल्कि यहां की अद्भुत शांति और आध्यात्मिक वातावरण को भी गहराई से महसूस किया।धाम दर्शन के बाद अपने अनुभव साझा करते हुए बिड़ला ने कहा कि कैंची धाम का वातावरण साधारण नहीं है। बाबा नीम करौली महाराज की इस तपोभूमि में प्रवेश करते ही व्यक्ति एक अनूठी शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक संतुलन का अनुभव करता है।

Siddharth Nagar: पॉलिटेक्निक छात्र की मौत से नाराज एसपी ने उठाया कड़ा कदम, थानेदार को किया लाइन हाजिर

बाबा नीम करौली महाराज की प्रतिमा के समक्ष विशेष प्रार्थना

उन्होंने बताया कि यहां की पवित्रता और साधनाभूमि की अनुभूति मन को भीतर तक स्पंदित कर देती है।अपनी यात्रा के दौरान बिड़ला ने बाबा नीम करौली महाराज की प्रतिमा के समक्ष विशेष प्रार्थना भी की। उन्होंने कामना की कि सभी लोगों के जीवन में शांति, समृद्धि और सुख का विस्तार हो।

अखिलेश यादव बोले- भाजपा नारी को नारा बनाना चाहती है, कुशीनगर को लेकर किया बड़ा ऐलान

उन्होंने यह भी कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि वह हम सबको सेवा, भक्त‍ि और सकारात्मकता के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करें। कैंची धाम की इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान बिड़ला पूरी तरह भक्ति भाव में डूबे नज़र आए। हिमालय की गोद में स्थित इस पावन स्थली की दिव्यता और वहां की सकारात्मक ऊर्जा ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News