Dailyhunt
Iran Israel War: युद्ध के बीच 18 की मौत के बाद ईरान का पलटवार, इजराइल पर दागीं. पढ़ें पूरी खबर

Iran Israel War: युद्ध के बीच 18 की मौत के बाद ईरान का पलटवार, इजराइल पर दागीं. पढ़ें पूरी खबर

New Delhi: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेज हो गया है। अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर ताबड़तोड़ हमले करते हुए खोर्रमाबाद एयरपोर्ट और कई रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। ईरान के अल्बोर्ज प्रांत में हुए हमलों में 18 लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं।

ईरानी रेड क्रिसेंट संगठन के मुताबिक, कुल 17 रिहायशी इलाकों पर बमबारी की गई है। संगठन ने इसे अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का उल्लंघन बताया और कहा कि निहत्थे नागरिकों पर हमला युद्ध अपराध है। वहीं, ईरानी में रातभर हुए हमलों में भारी नुकसान और कई मौतों की पुष्टि हुई है।

 खोर्रमाबाद एयरपोर्ट (Image Source: Google)

इजराइल पर दागीं मिसाइलें

अमेरिका-इजराइल के हमलों के बाद ईरान ने भी कड़ा जवाब दिया है। ईरान ने इजराइल पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिससे मध्य इजराइल में नुकसान की खबरें सामने आई हैं। हालांकि इजराइल ने दावा किया है कि उसने कई मिसाइलों को हवा में ही रोक दिया।

Iran Israel War: युद्ध की वजह से जेट फ्यूल हुआ महंगा, एयर इंडिया ने इतने रुपये बढ़ाया टिकट का रेट

सूत्रों के अनुसार, कुछ मिसाइलों में क्लस्टर सबमुनिशंस का इस्तेमाल किया गया, जिससे अधिक नुकसान हुआ। इस बीच इजराइल ने ईरानी नागरिकों को चेतावनी जारी करते हुए ट्रेनों और रेलवे लाइनों से दूर रहने को कहा है, क्योंकि इन्हें संभावित हमलों का निशाना बनाया जा सकता है।

सभी शहरों में मिसाइल लॉन्चर सक्रिय

सूत्रों के अनुसार ईरान देश के सभी प्रमुख शहरों में मिसाइल लॉन्चर सक्रिय कर दिए गए हैं और लगातार जवाबी हमले किए जा रहे हैं। सुूचना के मुताबिक, ईरान ने अपनी मिसाइल क्षमताओं को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है और नई टीमों को तैनात किया गया है, जो दुश्मन के हमलों को तुरंत जवाब दे रही हैं।

इसी बीच राजधानी तेहरान में भी कई धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं और आसमान में लड़ाकू विमानों की उड़ान देखी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हालिया चेतावनी के बाद हमले और तेज हो गए हैं।

Supreme Court: सबरीमाला मामले की समीक्षा सुनवाई, 9 जजों की पीठ करेगी महिलाओं के प्रवेश पर विचार; पढ़ें पूरी खबर

इजराइल ने भी दावा किया है कि उसने शिराज में एक पेट्रोकेमिकल परिसर पर हवाई हमला किया है, जहां बैलिस्टिक मिसाइलों और विस्फोटकों से जुड़े रसायनों का उत्पादन होता था।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News