Dailyhunt
जबलपुर क्रूज हादसा: मौत का आंकड़ा बढ़कर 11. सर्च ऑपरेशन में मिले दो मासूम बच्चों के शव

जबलपुर क्रूज हादसा: मौत का आंकड़ा बढ़कर 11. सर्च ऑपरेशन में मिले दो मासूम बच्चों के शव

Jabalpur: मध्य प्रदेश में जबलपुर के बरगी क्षेत्र में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद चल रहे सर्च अभियान में शनिवार को दो और शव बरामद किए गए। बरामद शव पांच वर्षीय विराज सोनी और पांच वर्षीय श्रीतमिल के हैं।

दोनों बच्चों के शव मिलने के बाद हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।

घटना के बाद से लापता लोगों की तलाश लगातार जारी है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें सुबह से ही सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। तेज हवा और खराब मौसम के कारण रेस्क्यू कार्य में कई बार बाधाएं आईं, लेकिन टीमों ने हार नहीं मानी और लगातार पानी के अंदर खोज अभियान जारी रखा।

लापता लोगों की तलाश में लगातार जुटी रेस्क्यू टीम

हादसे के बाद चार लोग लापता थे, जिनमें आर. कामकराज, उनके पुत्र श्रीतमिलवेंदन, भतीजा मयूरन और विराज सोनी शामिल थे। इनमें से दो बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि दो अन्य लोगों की तलाश अभी भी जारी है।
गोताखोरों की टीम छोटी बोट के सहारे लगातार पानी में उतरकर सर्च ऑपरेशन चला रही है। तेज लहरों और गहराई के कारण यह अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

हिमाचल में बड़ा हादसा… चलती बोलेरो पर गिरा पेड़, मचा हड़कंप

प्रशासन का कहना है कि जब तक सभी लापता लोगों की तलाश पूरी नहीं हो जाती, अभियान जारी रहेगा। हादसे में लापता हुए कामकराज का एक बेटा किसी तरह लहरों के सहारे किनारे तक पहुंचकर बच गया था, जिसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

तमिलनाडु भेजे गए शव, परिवार में मचा कोहराम

इस हादसे में मृत दो महिला पर्यटकों के शव शनिवार को विशेष विमान के जरिए तमिलनाडु भेज दिए गए। कामकराज का परिवार मूल रूप से तमिलनाडु के त्रिची का रहने वाला है। परिवार अपने रिश्तेदारों के साथ घूमने जबलपुर आया था, जहां यह दर्दनाक हादसा हो गया।

साउथ दिल्ली के ग्रीन पार्क में जज ने की आत्महत्या… पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

परिवार ने इच्छा जताई थी कि मृतकों का अंतिम संस्कार उनके गृहग्राम में किया जाए। इसी के तहत प्रशासन ने विशेष विमान की व्यवस्था की और दो महिलाओं के शव और दो परिजनों को तमिलनाडु भेजा गया।
एक अन्य विमान तकनीकी खराबी के कारण समय पर रवाना नहीं हो सका, जिसे बाद में बाकी परिजनों को ले जाने के लिए उपयोग किया जाना है। बरगी बांध क्रूज हादसा अब तक 11 लोगों की जान ले चुका है। प्रशासन और रेस्क्यू टीमें लगातार लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं, जबकि पूरे क्षेत्र में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News