Dailyhunt
जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर बिगड़े डीएम, कार्यदायी संस्थाओं की दी चेतावनी 99 फीसदी काम होने पर ही भुगतान

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर बिगड़े डीएम, कार्यदायी संस्थाओं की दी चेतावनी 99 फीसदी काम होने पर ही भुगतान

Maharajganj: महराजगंज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे कार्यों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया।

समीक्षा के दौरान पाया गया कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित संस्थाओं को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि 99 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पाए जाने के बाद ही भुगतान किया जाएगा।

|Video| महराजगंज स्टेडियम में बड़ा बवाल! खिलाड़ियों का फूटा गुस्सा, जानें पूरा मामला

गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी संस्थाएं अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और समयबद्धता के साथ करें। कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कहीं भी लापरवाही या मानकविहीन कार्य पाया गया तो संबंधित अधिकारियों और संस्थाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

निगरानी सुनिश्चित करें

बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देशित किया गया कि वे स्थलीय निरीक्षण कर परियोजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें और सभी कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं कार्यपद्धति की विस्तृत आख्या प्रस्तुत करें।

महराजगंज डीएम ने ली सलामी, रिजर्व पुलिस लाइन में 396 रिक्रूट्स की सिंग आउट परेड, अनुशासन और दक्षता का हुआ प्रदर्शन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, डीएफओ निरंजन सुर्वे, अधिशासी अभियंता जल निगम आतिफ हुसैन सहित विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News