Dailyhunt
खागा रेप कांड के मुख्य आरोपी बबलू सिंगरौर पर बड़ी कार्रवाई, पढ़ें पूरी खबर

खागा रेप कांड के मुख्य आरोपी बबलू सिंगरौर पर बड़ी कार्रवाई, पढ़ें पूरी खबर

Fatehpur: उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में सामने आए रेप कांड के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी बबलू सिंगरौर की गिरफ्तारी के लिए अभियान और तेज कर दिया है। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी की तलाश में पुलिस की सात विशेष टीमें अलग-अलग जिलों और राज्यों में लगातार दबिश दे रही हैं।

मामले में दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी अब भी फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर इनाम की राशि बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी है ताकि सुराग देने वालों को प्रोत्साहन मिल सके। स्थानीय स्तर पर भी मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है और संदिग्ध स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

CCTV फुटेज से मिली लोकेशन

पुलिस की जांच में एक महत्वपूर्ण सुराग उस समय मिला जब मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। फुटेज में मुख्य आरोपी बबलू सिंगरौर कहीं जाते हुए नजर आ रहा है, जिससे उसके फरार होने की दिशा को लेकर अहम जानकारी मिली है। पुलिस अब उस रूट को ट्रैक कर रही है जहां से आरोपी के भागने की संभावना जताई जा रही है। इस बीच रेलवे और आसपास के इलाकों में भी अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी निगरानी और डिजिटल फुटप्रिंट के आधार पर आरोपी की लोकेशन को ट्रेस करने की कोशिश जारी है।

गोरखपुर : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस ने रिकॉर्ड समय में दाखिल की चार्जशीट

चारागाह जमीन से अतिक्रमण हटाया गया

इस पूरे मामले में प्रशासन ने भी सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी के खिलाफ राजस्व स्तर पर कार्रवाई की है। खागा उप जिलाधिकारी अभिनीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नौबस्ता रोड नहर पटरी के पास शहजादपुर में स्थित चारागाह भूमि, जिस पर मुख्य आरोपी बबलू सिंगरौर द्वारा अवैध कब्जा किया गया था, उसे पूरी तरह खाली करा दिया गया है।

गाटा संख्या 2067 की इस जमीन का क्षेत्रफल करीब तीन बिस्वा यानी 0.240 हेक्टेयर बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 से 60 लाख रुपये के बीच आंकी गई है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर पूरे अतिक्रमण को हटवाया और भूमि को पुनः सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार सुरक्षित कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से स्पष्ट किया है कि अपराधियों और अवैध कब्जाधारियों पर आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News