Dailyhunt
खजनी में सख्ती का नया दौर: नवागत सीओ विवेक कुमार तिवारी ने संभाली कमान,महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण पर जोर

खजनी में सख्ती का नया दौर: नवागत सीओ विवेक कुमार तिवारी ने संभाली कमान,महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण पर जोर

गोरखपुर: खजनी पुलिस सर्किल को एक बार फिर सक्रिय और सख्त नेतृत्व मिला है। पीपीएस अधिकारी विवेक कुमार तिवारी ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। मूल रूप से प्रयागराज के निवासी तिवारी 2022 बैच के युवा अधिकारी हैं और अपनी अनुशासनप्रिय व परिणामोन्मुख कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं।

उनकी तैनाती को स्थानीय जनता और पुलिस विभाग दोनों ही सकारात्मक बदलाव के संकेत के रूप में देख रहे हैं।

ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी

नवागत सीओ इससे पहले गोरखपुर में कैंपियरगंज सीओ रहे उसके बाद सिटी में ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। दोनों ही पदों पर उनका कार्यकाल सख्त निगरानी, त्वरित कार्रवाई और प्रभावी कानून-व्यवस्था के लिए चर्चा में रहा। अब खजनी की कमान संभालते ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि अपराध और लापरवाही के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण

कार्यभार ग्रहण करने के अगले दिन मीडिया से बातचीत में सीओ तिवारी ने अपनी प्राथमिकताएं साफ कीं। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा, चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण और क्षेत्र में मजबूत कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी शीर्ष प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुनने और उनके त्वरित निस्तारण पर जोर दिया।

खजनी सर्किल लंबे समय से भूमि विवाद, चोरी और महिला सुरक्षा जैसी मामलों पर गम्भीर दिखे , ऐसे में एक सक्रिय और सख्त अधिकारी की नियुक्ति से क्षेत्रवासियों में नई उम्मीद जगी है। लोगों का मानना है कि अब अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगेगा और आम नागरिकों को बेहतर सुरक्षा का एहसास होगा।

देवरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पाक्सो एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार

सीओ तिवारी ने 'जीरो टॉलरेंस' नीति अपनाने की बात भी दोहराई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाएं, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और जनता के साथ संवाद मजबूत करें। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि वे खुद को केवल कानून लागू करने वाला नहीं, बल्कि जनसेवक समझें और छोटी

शिकायतों को भी गंभीरता से लें। पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार, तिवारी की कार्यशैली पारदर्शिता, तेजी और जवाबदेही पर आधारित है। उनकी पूर्व तैनातियों में अपराध नियंत्रण और जनता का विश्वास जीतने के उदाहरण भी सामने आए हैं।

गोरखपुर में सख्त एक्शन: शातिर अपराधी 'मुकेश उर्फ खुड़बुड़' दुराचारी घोषित, खुली 'बी' हिस्ट्रीशीट

खजनी सर्किल में उनकी नियुक्ति को नई शुरुआत माना जा रहा है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि उनके नेतृत्व में पुलिस प्रशासन क्षेत्र को कितना सुरक्षित, संगठित और अपराधमुक्त बना पाता है। स्थानीय लोगों की उम्मीदें फिलहाल नए सीओ से जुड़ी हुई हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News