Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
"कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा.", अवैध शराब के खिलाफ फरेन्दा पुलिस की खुली चेतावनी

"कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा.", अवैध शराब के खिलाफ फरेन्दा पुलिस की खुली चेतावनी

Maharajganj : अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेन्दा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम भारी वैसी में संचालित अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस ने मौके से 25 लीटर कच्ची शराब बरामद की, जबकि शराब बनाने के लिए तैयार करीब 10 कुंतल लहन को नष्ट कर दिया। कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की छापेमारी

पुलिस को सूचना मिली थी कि भारी वैसी गांव में अवैध रूप से कच्ची शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। दबिश के दौरान मौके से शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण, कच्ची शराब तथा अन्य सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए करीब 10 कुंतल लहन को भी नष्ट कर दिया, जिससे अवैध शराब निर्माण की बड़ी खेप तैयार होने से पहले ही रोक दी गई।

Maharajganj : तेंदुए की संदिग्ध मौत के बाद जागा वन विभाग, आधी रात को खुद जंगलों में गश्त पर उतरे DFO

गोरखपुर और कैम्पियरगंज से जुड़े हैं आरोपियों के तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश यादव निवासी सरपतहा पक्का कुआं थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर, पुष्पा निवासी मोतीगंज तथा निशा निवासी कटहिया थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

आबकारी विभाग की सुस्ती पर उठे सवाल

पुलिस की कार्रवाई के बाद ग्रामीणों में चर्चा है कि गांव में अवैध शराब का कारोबार संचालित हो रहा था यदि संबंधित विभाग नियमित रूप से निगरानी और जांच करता तो यह कारोबार इतना व्यापक रूप नहीं ले पाता। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण,भंडारण और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News