Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Kolhui News: रास्ते में खड़ा वाहन बना टकराव की वजह, मारपीट के मामले में आठ पर पुलिस की कार्रवाई

Kolhui News: रास्ते में खड़ा वाहन बना टकराव की वजह, मारपीट के मामले में आठ पर पुलिस की कार्रवाई

Maharajganj: कोल्हुई थाना क्षेत्र के राजपुर और धरैचा गांव निवासी दो पक्षों के बीच रास्ते में खड़े वाहन को हटाने को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है।

घटना 25 अगस्त की रात खड़खोड़ी गांव के पास हुई थी, जबकि दोनों पक्षों की तहरीर पर 30 अगस्त को पुलिस ने कार्रवाई की।

वाहन हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि खड़खोड़ी गांव के पास रास्ते में वाहन खड़ा करने को लेकर गुलाब चंद और फूलचंद के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के कई लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

महराजगंज में DM का बड़ा फैसला, IAS शिवम कुमार बने सदर SDM; अवनीश त्रिपाठी समेत कई अफसरों का ट्रांसफर

मौके पर पहुंची पुलिस, शांत कराया मामला

मारपीट की सूचना मिलते ही कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई।

अखिलेश यादव के निर्देश पर महराजगंज जिले के सपाई पहुंचे नेपाल बाढ़ पीड़ितों के बीच

चार-चार लोगों पर मुकदमा

पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर चार-चार लोगों समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।कोल्हुई थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News