Dailyhunt
LPG Price Today: दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहर में गैस सिलेंडर कितना हुआ महंगा? यहां चेक करें नई कीमतें

LPG Price Today: दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहर में गैस सिलेंडर कितना हुआ महंगा? यहां चेक करें नई कीमतें

New Delhi: ईरान और अमेरिका-इजरायल गठबंधन के बीच चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक बाज़ार में ऊर्जा संकट खड़ा हो गया है। दुनिया के बाकी हिस्सों के साथ-साथ, इस स्थिति का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है।

कई राज्यों में गैस सिलेंडरों के लिए लंबी लाईन लग गई है। राजधानी दिल्ली से लेकर यूपी, बिहार और हिमाचल प्रदेश तक गैस सिलेंडर को लेकर किल्लत देखने को मिल रही है। लोगों को सिर्फ एक सिलेंडर खरीदने के लिए घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है।

हालात यहां तक पहुंच चुके हैं कि सिलेंडरों के दाम आसमान छू रहे हैं। एक तो पहले से ही गैस सिलेंडरों के दामों ने लोगों का बजट बिगाड़ रखा है। तो अब गैस सिलेंडरों के दाम और बढ़ चुके हैं। ऐसे में चालिए जानते हैं आपके शहर में गैस सिलेंडरों के दामों की क्या कीमत है?

14.2 किग्रा LPG सिलिंडर की आज की कीमतें

शहरआज की कीमत
नई दिल्ली₹ 913.00
मुंबई₹ 912.50
गुड़गांव₹ 921.50
बेंगलुरु₹ 915.50
चंडीगढ़₹ 862.50
जयपुर₹ 916.50
पटना₹ 1,002.50
कोलकाता₹ 939.00
चेन्नई₹ 928.50
नोएडा₹ 910.50
भुवनेश्वर₹ 939.00
हैदराबाद₹ 965.00
लखनऊ₹ 950.50
त्रिवेंद्रम₹ 922.00

इस गैस संकट के बीच, घरेलू LPG की कीमत में हाल ही में ₹60 की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा, कमर्शियल सिलेंडर भी ₹115 महंगे हो गए हैं। आइए जानते हैं आज, शुक्रवार, 13 मार्च को आपके शहर में गैस सिलेंडरों की मौजूदा कीमतें क्या हैं।

कमर्शियल सिलिंडर की कीमत (19 किग्रा सिलिंडर)

शहरकमर्शियल गैस कीमत
दिल्ली₹1,883.00
मुंबई₹1,836.00
चेन्नई₹2,043.50
कोलकाता₹1,988.50

ये कीमतें समय-समय पर बदलती रहती हैं। यूज़र्स को सलाह दी जाती है कि वे Indane, HP Gas या Bharat Gas की आधिकारिक वेबसाइटों पर ताज़ा दरें देखें। गैस सिलेंडर आपके घर तक पहुँचने में कितना समय लगेगा?

लोगों को घबराने की जरूरत नहीं

सरकार ने कहा है कि संकट के इस समय में लोगों को घबराने की ज़रूरत नहीं है। भारत इस स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। गैस सिलेंडर बुक करने पर, उसे पहले की तरह ही आपके घर पहुँचाया जाएगा; हालाँकि, सामान्य 21 दिनों के बजाय, अब डिलीवरी में 25 दिन तक लग सकते हैं।

बता दे कि ईरान-इजरायल युद्ध के बाद से हालात बिगड़े हैं। अब आम जनता को उम्मीद है उस दिन का जब गैस सिलेंडरों के दामों से राहत मिलेगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News