Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मां की ममता भी नहीं पिघला सकी बेटों का दिल! जमीन के लिए बुजुर्ग माता-पिता पर लाठियों से हमला, जान से मारने की धमकी

मां की ममता भी नहीं पिघला सकी बेटों का दिल! जमीन के लिए बुजुर्ग माता-पिता पर लाठियों से हमला, जान से मारने की धमकी

Pune: जिस उम्र में माता-पिता को अपने बच्चों के सहारे की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, उसी उम्र में अगर अपने ही बेटे हाथ उठा दें तो इससे ज्यादा दर्दनाक तस्वीर शायद ही कोई हो। महाराष्ट्र के पुणे जिले से सामने आया एक मामला इसी रिश्ते को झकझोर देने वाला है।

इंदापुर तहसील के तरंगवाड़ी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो बेटों पर अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बेटे अपनी मां के नाम दर्ज जमीन बेचे जाने से नाराज थे। आरोप है कि इसी बात को लेकर उन्होंने अपने माता-पिता के साथ पहले बहस की और फिर लकड़ी की लाठियों से हमला कर दिया।

बीमार पत्नी के साथ टहलने निकले थे तुकाराम

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, घटना 30 अगस्त की शाम की है। तुकाराम राउत अपनी बीमार पत्नी अंजना के साथ टहलने के लिए निकले थे। दोनों तरंगवाड़ी गांव में थे, तभी उनके दोनों बेटे कार से वहां पहुंचे। शिकायत के अनुसार, दोनों बेटों ने अपने माता-पिता से मां अंजना के नाम पर दर्ज जमीन को बेचने को लेकर सवाल किया। बेटे इस बात से नाराज थे कि जमीन का सौदा क्यों किया गया। इसी मुद्दे पर बातचीत धीरे-धीरे विवाद में बदल गई।

2029 का ब्लूप्रिंट या महाराष्ट्र में बड़ा 'उलझफेर'आज नासिक में राहुल गांधी के कदम रखते ही बदलेगी पूरी बाजी?

पिता के चेहरे, पीठ और कंधे पर चोट

शिकायत के मुताबिक, हमले में तुकाराम राउत को कई जगह चोटें आई हैं। उनके चेहरे, पीठ, जांघ और कंधे पर चोट लगने की बात सामने आई है। वहीं उनकी पत्नी अंजना के हाथ की कलाई और कमर में चोट आई। बुजुर्ग दंपती के साथ मारपीट की घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोग भी जमा हो गए। बताया गया कि स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद घायल तुकाराम और उनकी पत्नी को इलाज के लिए इंदापुर के सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल ले जाया गया।

जान से मारने की धमकी

मामला सिर्फ मारपीट तक ही नहीं रुका। शिकायत में तुकाराम राउत ने आरोप लगाया है कि दोनों बेटों ने उन्हें और उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप के मुताबिक, बेटों ने कहा कि अगर जमीन का सौदा रद्द नहीं किया गया तो दंपती को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इस धमकी के बाद बुजुर्ग दंपती ने पुलिस से शिकायत की।

अब सरकारी दफ्तरों में मराठी-अंग्रेजी का दबदबा: महाराष्ट्र कर्मचारियों को हिंदी परीक्षा से मिली छूट, जानें कब से लागू नियम

अलग-अलग रहते हैं दोनों बेटे

पुलिस के मुताबिक, तुकाराम राउत के दोनों बेटे अपने-अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। वे इंदापुर के मालवाड़ी इलाके में रहते हैं। घटना वाले दिन दोनों कार से अपने माता-पिता के पास पहुंचे थे। शिकायत के अनुसार, जमीन की बिक्री को लेकर नाराजगी इतनी बढ़ गई कि दोनों ने कथित तौर पर अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ मारपीट कर दी।

BNS की संबंधित धाराओं में केस दर्ज

पुलिस ने बताया कि तुकाराम राउत की शिकायत के आधार पर इंदापुर पुलिस थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता यानी BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि विवाद के दौरान वास्तव में क्या हुआ और मारपीट में दोनों आरोपियों की क्या भूमिका थी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News