Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
महराजगंज : गोरखा समाज ने बांटी ठंडक, राहगीरों को पिलाया शर्बत

महराजगंज : गोरखा समाज ने बांटी ठंडक, राहगीरों को पिलाया शर्बत

Maharajganj : नौतनवा कस्बे में भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच गोरखा समाज विकास समिति और गोरखा आमा समूह ने मानव सेवा की शानदार मिसाल पेश की। मंगलवार को गांधी चौक, ठूठी चौराहा पर निःशुल्क शर्बत प्याऊ का आयोजन किया गया।

इस दौरान राहगीरों, रिक्शा चालकों, मजदूरों और स्थानीय लोगों को ठंडा शर्बत पिलाकर गर्मी से राहत दी गई।

राहगीरों को पिलाया गया ठंडा शर्बत

कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने खुद आगे बढ़कर लोगों को शर्बत वितरित किया। गर्मी से परेशान राहगीरों ने इस पहल की जमकर सराहना की। लोगों का कहना था कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं।

महराजगंज में मिलावटी भोजन बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा, DM गौरव सिंह सोगरवाल के सख्त निर्देश

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजू राई ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सीमा थापा, कोषाध्यक्ष लीला थापा, महासचिव मनीषा थापा, सुनीता राना, ज्योति राना, ऋतिशा, मेनुका खाती और मीनू गुरूंग मौजूद रहीं। इसके अलावा कैप्टन हरि बहादुर गुरूंग, गोरखा समाज के जिलाध्यक्ष एवं भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार राना, गोरखा समाज विकास समिति के अध्यक्ष उत्तम थापा, उपाध्यक्ष सागर गुरूंग सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आगे भी जारी रहेंगे जनहित के कार्यक्रम

आयोजकों ने बताया कि समाज सेवा की भावना से भविष्य में भी ऐसे जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों और जरूरतमंदों को राहत देना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News