Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
महराजगंज में तेंदुए का आतंक, युवक पर पीछे से जानलेवा हमला, गांव में दहशत का माहौल

महराजगंज में तेंदुए का आतंक, युवक पर पीछे से जानलेवा हमला, गांव में दहशत का माहौल

Maharajganj: जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम शीतलपुर टोला देसो में रविवार की रात करीब आठ बजे तेंदुए के हमले से हड़कंप मच गया। गांव के पास मौजूद एक 18 वर्षीय युवक पर तेंदुए ने पीछे से अचानक झपट्टा मार दिया।

युवक के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण दौड़े, जिसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला।

हमले में युवक की पीठ पर हल्की खरोंचें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, घायल युवक हृदेश राजभर पुत्र मुंद्रिका राजभर, निवासी ग्राम शीतलपुर टोला देसो, रविवार शाम गांव के पास था। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक पीछे से हमला कर दिया। युवक के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, जिससे तेंदुआ भाग निकला। घटना के बाद पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल बन गया।

गांवों की सफाई या ब्लॉक की बाबूगिरी? महराजगंज में सफाईकर्मियों को लेकर उठे बड़े सवाल

युवक की पीठ पर तेंदुए ने किया हमला

घटना की सूचना तत्काल डायल-112 पर दी गई। सूचना मिलते ही पीआरवी-6326 और निचलौल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के दौरान बताया कि युवक की पीठ पर हल्की खरोंचें हैं। प्राथमिक उपचार और आवश्यक दवा देने के बाद उसे परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। फिलहाल उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

ग्रामीणों में दहशत का माहौल

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से इलाके में तेंदुए की मौजूदगी की चर्चा हो रही थी। खेतों और गांव के आसपास कई बार जंगली जानवर देखे जाने की बातें सामने आई थीं, लेकिन इस घटना के बाद लोगों में डर और बढ़ गया है। शाम ढलते ही लोग घरों में रहने को मजबूर हैं और बच्चों को अकेले बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है।

हंसते-खेलते परिवार में अचानक छाए मातम के बादल, महराजगंज में युवक की खुदकुशी से ग्रामीण हैरान

प्रशासन ने ग्रामीणों से की अपील

घटना की जानकारी वन विभाग को भी दे दी गई है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रख रही है। पुलिस और प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि रात के समय अकेले खेतों या जंगल की ओर न जाएं तथा तेंदुआ दिखाई देने पर तुरंत पुलिस या वन विभाग को सूचना दें।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News