Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
महराजगंज में Viral होते ही जनाब पहुंचे सलाखों के पीछे! अभद्र वीडियो बनाना पड़ा महंगा

महराजगंज में Viral होते ही जनाब पहुंचे सलाखों के पीछे! अभद्र वीडियो बनाना पड़ा महंगा

Maharajganj: महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के तेंदुही गांव निवासी अख्तर अली को सोशल मीडिया पर अभद्र वीडियो बनाकर वायरल करना महंगा पड़ गया। युवक द्वारा एक महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए वीडियो बनाया गया था, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और इसे समाज में गलत संदेश देने वाला बताया गया।

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने के बाद कोल्हुई पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में वीडियो की पुष्टि होने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अख्तर अली को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया गया।

वीडियो जारी कर मांगी माफी

पुलिस कार्रवाई के बाद अख्तर अली ने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो जारी कर अपने व्यवहार के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उसने लोगों से भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न करने की बात कही।

एसओ ने दी जानकारी

इस संबंध में कोल्हुई थानाध्यक्ष (एसओ) कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए युवक को गिरफ्तार कर उसका चालान किया गया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ पुलिस आगे भी सख्त कार्रवाई करती रहेगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News