Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Maharajganj: पुलिसकर्मियों पर किशोर को पीटने का आरोप, परिजनों ने क्षेत्राधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

Maharajganj: पुलिसकर्मियों पर किशोर को पीटने का आरोप, परिजनों ने क्षेत्राधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

Maharajganj: नौतनवा पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। कस्बे के चौकी इंचार्ज और दो पुलिसकर्मियों पर एक 15 वर्षीय नाबालिग के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है।

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। पीड़ित परिवार ने समाजसेवियों के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) नौतनवा से मिलकर मामले की शिकायत करते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित की मां ने लगाया आरोप

शिकायती पत्र के अनुसार, नौतनवा कस्बे के वार्ड नंबर-23, लोहिया नगर निवासी इसरत जहाँ, पत्नी आमिर ने आरोप लगाया कि उनके 15 वर्षीय पुत्र मो. समल को किसी बात पर डांटने के बाद वह नाराज होकर रेलवे स्टेशन पर जाकर बैठ गया था। आरोप है कि रात करीब 11 बजे कस्बा इंचार्ज अपने दो हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और किशोर को पकड़कर उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं।

 परिजनों सीओ से लगाई न्याय की गुहार

महराजगंज : गोरखा समाज ने बांटी ठंडक, राहगीरों को पिलाया शर्बत

परिजनों का आरोप

परिजनों का कहना है कि पुलिस का यह व्यवहार अमानवीय है और इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। समाजसेवियों ने भी घटना की निंदा करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

महराजगंज में मिलावटी भोजन बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा, DM गौरव सिंह सोगरवाल के सख्त निर्देश

पुलिस का बयान

इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) नौतनवा बसंत सिंह ने बताया कि परिजन उनसे मिलने आए थे। उन्होंने कहा कि मारपीट जैसी कोई बात सामने नहीं आई है और परिजन संतुष्ट हैं।

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि शिकायत के मद्देनजर पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अब यह देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और पुलिस प्रशासन इस प्रकरण में क्या कदम उठा रही।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News