Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मैनपुरी में दबंगों का दबदबा: घर के अंदर जबरन नाली निकालने पर परिवार को मिली जान से मारने की धमकी!

मैनपुरी में दबंगों का दबदबा: घर के अंदर जबरन नाली निकालने पर परिवार को मिली जान से मारने की धमकी!

Mainpuri: मैनपुरी में नगला रते के एक परिवार ने गांव के ही दबंगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके घर के अंदर से जबरन पानी की नाली निकालने की कोशिश की जा रही है। विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़ित राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी उनके घर पर गंदा पानी फेंकते हैं और कई बार हथियारों के बल पर धमकियां देते हैं।

डीएम को सौंपा प्रार्थना पत्र

राजेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी मैनपुरी को प्रार्थना पत्र देकर प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की मांग की है। उन्होंने बताया कि यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। आरोपियों में मानकुंवरि, विवेक कुमार, प्रमोद सिंह, सतीश सिंह, कृष्णा देवी, दीपक और जितेन्द्र सिंह शामिल हैं। ये लोग पूर्व में राजस्व न्यायालय, सिविल न्यायालय और उच्च न्यायालय (इलाहाबाद हाई कोर्ट) द्वारा दिए गए आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं।

चेहरा रुमाल से बंधा… शरीर पर चोट, प्रयागराज में रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में मिला किशोर का शव

शिकायत के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई

पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन के पास कई प्रार्थना पत्र पहुंचाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे आरोपी और ज्यादा हौसले में आ गए हैं। परिवार अब डर के साए में जी रहा है। राजेंद्र सिंह का कहना है कि उनका परिवार न्याय और सुरक्षा की गुहार लगा रहा है, लेकिन आरोपी खुलेआम कानूनी आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं।

महराजगंज: ट्रेलर से डीजल चोरी करते एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा, वीडियो वायरल

पीड़ित ने जिलाधिकारी को न्यायालय के आदेशों की छायाप्रतियों के साथ शिकायती पत्र सौंपा और आरोपियों के खिलाफ सुसंगत कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने प्रशासन से अपने परिवार की सुरक्षा की भी गुहार लगाई।

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन ने इस पर ध्यान दिया है और जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News