Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मिर्जापुर में गांजा तस्करों पर शिकंजा, बाइक सहित दो आरोपी गिरफ्तार

मिर्जापुर में गांजा तस्करों पर शिकंजा, बाइक सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Mirzapur: जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में जिगना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान 20 किलो 141 ग्राम अवैध गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी पुलिस ने बरामद कर सीज कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन और क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना जिगना पुलिस टीम जिगना क्षेत्र के ग्राम बिहसड़ा तिराहे पर सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति अवैध गांजे के साथ क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोलो यादव उर्फ बसंत यादव पुत्र जिखोधन यादव और पप्पू यादव पुत्र जिखोधन यादव के रूप में हुई है। दोनों आरोपी ग्राम रामपुर बल्लीपरवा, थाना चिल्ह, जनपद मीरजापुर के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बोरे में रखा 20 किलो 141 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

इस मामले में थाना जिगना में मु0अ0सं0-166/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया है। वहीं, घटना में इस्तेमाल की गई मोटर साइकिल संख्या UP 63 DF 7540 को 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है।

मिर्जापुर के जंगलों में अचानक गूंजी गोली की आवाज, सनसनीखेज वारदात से दहल उठा पूरा इलाका

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी सामने आई है। लोलो यादव उर्फ बसंत यादव के खिलाफ थाना चिल्ह में पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मु0अ0सं0-291/2004, मु0अ0सं0-184/2007, मु0अ0सं0-10/2008 और मु0अ0सं0-616/2016 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट शामिल हैं।

साहब बोले- 'शिकायत करो, हमारा कुछ नहीं होगा'… मिर्जापुर में सरकार की साख पर बट्टा लगा रहे बेलगाम अफसर!

पुलिस का बयान

पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। "ऑपरेशन ऑल-आउट" के तहत संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News