Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Mirzapur: मिर्जापुर में सराफा व्यापारी लूटकांड में बड़ा खुलासा, तीन गिरफ्तार; जानिये कैसे रची थी खौफनाक साजिश?

Mirzapur: मिर्जापुर में सराफा व्यापारी लूटकांड में बड़ा खुलासा, तीन गिरफ्तार; जानिये कैसे रची थी खौफनाक साजिश?

Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र में स्वर्ण व्यवसायी से हुई लूट की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लूटे गए आभूषण, घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल, एक देशी तमंचा, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

दुकान बंद कर लौटते समय हुई थी लूट

पुलिस के अनुसार, 28 जून 2026 की शाम करीब 8 बजे कछवां बाजार निवासी स्वर्ण व्यवसायी अजय केशरी अपनी जलालपुर स्थित आभूषण की दुकान बंद कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सबेसर के पास मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोककर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की तहरीर पर थाना कछवां में मुकदमा संख्या 145/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

तीन पुलिस टीमों का गठन

घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में तीन विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दामोदरपुर बस्ती के पास से अपाचे बाइक सवार दो आरोपियों और धनैता मार्ग पुलिया के पास से तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बाइक और तमंचा बरामद

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 5 चांदी की पायल, 2 सोने के टॉप्स, 1 सोने का लॉकेट, 1 मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल, एक 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद किया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें गणेश प्रताप सिंह निवासी बगहा, थाना चुनार, मिर्जापुर, अमन दुबे निवासी ककरा पार, थाना जहांगीरगंज, अंबेडकरनगर कपिल यादव निवासी मझवां, थाना कछवां, मिर्जापुर शामिल हैं।

आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

गिरफ्तार आरोपी गणेश प्रताप सिंह और अमन दुबे के खिलाफ मिर्जापुर समेत कई जनपदों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

जेल भेजे गए आरोपी

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News