Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
नोएडा के फार्महाउस में रहस्यीय मौत, बर्थडे पार्टी के बाद युवक स्विमिंग पूल में हुआ बेहोश, अस्पताल में डॉक्टर बोले- I am Sorry

नोएडा के फार्महाउस में रहस्यीय मौत, बर्थडे पार्टी के बाद युवक स्विमिंग पूल में हुआ बेहोश, अस्पताल में डॉक्टर बोले- I am Sorry

Noida: दोस्त की जन्मदिन पार्टी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब फार्महाउस के स्विमिंग पूल में नहा रहे 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक अचानक पूल के अंदर बेहोश होकर गिर पड़ा।

दोस्तों ने उसे तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के बाद डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित रख लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने पहुंचा था युवक

मृतक की पहचान मणिपुर के तमेंगलांग जिले के तमाह गांव निवासी 26 वर्षीय लकी सनवऊ डामया के रूप में हुई है। वह नोएडा के वाजिदपुर गांव में किराये पर रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। पुलिस के मुताबिक, वह सेक्टर-135 स्थित यमुना किनारे एक फार्महाउस में अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गया था। केक काटने और खाना-पीना होने के बाद वह दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में नहाने उतर गया।

नहाते समय अचानक बिगड़ी तबीयत

स्विमिंग पूल में नहाते समय अचानक लकी की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर पानी में गिर पड़ा। वहां मौजूद दोस्तों ने तुरंत उसे बाहर निकाला और पास के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती स्तर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

यूपी STF ने ढेर किया एक लाख का इनामी कुख्यात, कौन है आसिफ उर्फ विक्की? जिसे ढूंढ रही थी 3 राज्यों और 14 जिलों की पुलिस

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भी बना हुआ है सस्पेंस

घटना की सूचना मिलने पर एक्सप्रेसवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया, जिसके बाद डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित रखकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया।

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी से हड़कंप, सीक्रेट रिपोर्ट के 20 बड़े खुलासे उड़ा देंगे आपके होश

पुलिस ने क्या बताया?

एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस फार्महाउस और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पार्टी में मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मृतक के परिजन दिल्ली और मणिपुर से पहुंच रहे हैं, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News