Dailyhunt
पाकिस्तान के मंत्रियों को 6 महीनों तक नहीं मिलेगी सैलरी, डीजल के रेट सुनकर हैरान हो जाओगे

पाकिस्तान के मंत्रियों को 6 महीनों तक नहीं मिलेगी सैलरी, डीजल के रेट सुनकर हैरान हो जाओगे

New Delhi: पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका-इजराइल संघर्ष के असर से बढ़ती महंगाई के बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देश को राहत दी है। शुक्रवार आधी रात को राष्ट्र के नाम संबोधन में उन्होंने पेट्रोल पर 80 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की।

अब पेट्रोल 378 रुपये प्रति लीटर मिलेगा, जबकि डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर बनी रहेगी।

आर्थिक संकट से निपटने के लिए कड़े उपाय

प्रधानमंत्री ने कहा कि बढ़ती तेल की कीमतें और अंतरराष्ट्रीय संकट के कारण देश में पेट्रोलियम सप्लाई प्रभावित हुई। उन्होंने बताया कि सरकार ने आम आदमी पर बोझ डालने के बजाय पिछले तीन हफ्तों में करीब 129 अरब रुपये की सब्सिडी दी। शहबाज शरीफ ने कैबिनेट मंत्रियों का वेतन अगले 6 महीने के लिए रोकने का भी ऐलान किया। पहले 2 महीने की सैलरी रोकी गई थी, अब यह अवधि बढ़ा दी गई है।

ट्रम्प ने ईरान को दी सबसे बड़ी चेतावनी, कहा- अगर 48 घंटे में यह बात नहीं मानी तो तबाह हो जाओगे

जनता और विशेष वर्गों के लिए राहत पैकेज

प्रधानमंत्री ने केवल पेट्रोल की कीमत घटाने तक ही राहत सीमित नहीं रखी। उन्होंने मोटरसाइकिल यूजर्स को पेट्रोल पर 100 रुपये प्रति लीटर की अतिरिक्त सब्सिडी, छोटे किसानों को प्रति एकड़ 1,500 रुपये की वित्तीय मदद और पाकिस्तान रेलवे की इकोनॉमी क्लास के किराए स्थिर रखने का फैसला किया।

मेरठ में स्ट्रीट लाइट ठीक करते समय कर्मचारी की मौत, उसके बाद जो हुआ, उससे अफसरों की उड़ी नींद, बीवी ने…

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें बढ़ी

पश्चिम एशिया में संघर्ष और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की बंदी के कारण ब्रेंट क्रूड की कीमतें 7% बढ़कर 110 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं। इसी कारण पेट्रोलियम उत्पादों पर दबाव बना।

बेटी के तलाक पर रिटायर्ड जज ने मनाया जश्न, ढोल पर खुद भी नाचे और दुनिया को भी नचाया, पढ़ें मेरठ का ये गजब मामला

भारत में भी पेट्रोल-डीजल पर राहत

इससे पहले भारत सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल पर 10-10 रुपये की विशेष एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। पेट्रोल पर ड्यूटी 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये और डीजल पर 10 रुपये से शून्य कर दी गई।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dynamite News